आप की 'महिला सम्मान योजना' को मिल रहा जबरदस्त समर्थन, एक दिन में 10 लाख महिलाओं ने कराया रजिस्ट्रेशन
New Delhi: अरविंद केजरीवाल की 'महिला सम्मान योजना' और 'संजीवनी योजना' को जनता का जबरदस्त जनसमर्थन मिल रहा है। इस योजना के तहत बुधवार को 10 लाख महिलाओं ने पंजीकरण कराया है, जो अब तक का सबसे अधिक आंकड़ा है। कुल 22 लाख महिलाएं रजिस्ट्रेशन कर चुकी हैं।
आप की ओर से घोषित की गई इस महात्वाकांक्षी योजना के तहत महिलाओं को हर महीने ₹2100 का भत्ता दिया जाएगा। यह पहल महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार लाने और उन्हें सशक्त बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई है। इस योजना के प्रति महिलाओं की तत्परता ने राजधानी में आप की लोकप्रियता बढ़ा दी है।

मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के तहत दिल्ली की महिलाओं को हर महीने ₹2100 राशि दी जाएगी। शुरूआती दौर में महिला को ₹1,000 प्रति माह मिलेगा। लेकिन आम आदमी पार्टी ने वादा किया है कि अगर वो दिल्ली की सत्ता में फिर से वापसी करती है, तो यह राशि ₹2,100 प्रति माह तक बढ़ा दी जाएगी। इस योजना से दिल्ली की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की उम्मीद जताई जा रही है।
कैसे होगा रजिस्ट्रेशन?
बता दें कि रजिस्ट्रेशन कराने वाली महिलाओं को अपना वोटर आईडी कार्ड साथ रखना होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद महिलाओं को एक कार्ड दिया जाएगा। यह कार्ड उन्हें संभाल कर रख रखना होगा। इसके बाद एक वेरीफकेशन होगा। सत्यापन होने के बाद महिलाओं को योजना का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications