Delhi Election: 'आप का कुनबा लगातार बढ़ा है', PM मोदी के हमले पर प्रियंका कक्कड़ का जवाब
Delhi Election: दिल्ली की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी की नेता प्रियंका कक्कड़ ने पीएम मोदी पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि 'आप' का कुनबा लगातार बढ़ रहा है और पार्टी के सच्चे सिपाही हमेशा अरविंद केजरीवाल के साथ रहे हैं। उनका एकमात्र लक्ष्य है कि हर बच्चे तक बेहतरीन शिक्षा पहुंचे। हमारा उद्देश्य यह है कि हर घर में 24 घंटे बिजली हो। उन्होंने आगे कहा कि अरविंद केजरीवाल एकमात्र ऐसे नेता हैं जिन्होंने सरकारी खजाने का मुंह जनता की ओर मोड़ा है। हम सब उसी विचारधारा के साथ जुड़े हैं।"
ज्ञात हो कि यह बयान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस कथन के बाद आया है, जिसमे उन्होंने आप के कमजोर होने की बात कही थी। पीएम मोदी ने दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर आम आदमी पार्टी (AAP) पर हमला बोला।

उन्होंने कहा, "आजकल हम देख रहे हैं कि कैसे दिल्ली में वोटिंग से पहले ही झाड़ू के तिनके बिखर रहे हैं। आपदा के नेता पार्टी छोड़ रहे हैं क्योंकि उन्हें पता है कि लोग आपदा से नफरत करते हैं। दिल्ली के लोगों के गुस्से से आपदा पार्टी इतनी घबराई हुई है कि हर घंटे झूठी घोषणाएं कर रही है। दिल्ली की जनता के सामने आपदा वालों का नकाब उतर चुका है।"
AAP छोड़ी, 8 विधायकों ने जॉइन की BJP
वहीं, आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़ने वाले 8 विधायकों ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) जॉइन कर ली। इन विधायकों ने एक दिन पहले ही चुनाव में टिकट नहीं मिलने और भ्रष्टाचार को अपने इस्तीफे की वजह बताया था। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 5 फरवरी को वोटिंग होनी है, और इन नेताओं का भाजपा में शामिल होना AAP के लिए एक बड़ी मुसीबत साबित हो सकता है। पार्टी को मिलने वाले वोट पर इसका असर पड़ सकता है।
आप विधायक ऋतुराज झा ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि इन विधायकों को लालच दिया गया था। उन्होंने कहा, "मुझे भी पार्टी छोड़ने का लालच दिया गया था, लेकिन मैं आखिरी दम तक AAP में रहूंगा।"
AAP ने काटे 26 विधायकों के टिकट
AAP ने 21 नवंबर से 20 दिसंबर के बीच 30 दिनों में 5 लिस्ट में कुल 70 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए थे, जिनमें से 26 विधायकों के टिकट काटे गए थे और 4 विधायकों की सीट बदली गई थी। दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग 5 फरवरी को होगी, और परिणाम 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications