लोकसभा चुनाव की तरीखों की घोषणा के बाद आप का दावा- दिल्ली में सातों सीटों पर INDIA गठबंधन चुनाव जीतेगा

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने शनिवार को लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों की घोषणा कर दी है। देश भर की राज्‍यों की लोकसभा सीटों पर 7 चरणों में चुनाव होंगे। ये चुनाव 19 अप्रैल से शुरू होकर 1 जून को समाप्त होंगे। लोकसभा चुनाव परिणाम 4 जून को घोषित किए जाएंगे। वहीं देश की राजधानी दिल्‍ली में मतदान एक चरण में होंगे। दिल्‍ली में छठे चरण चरण में 25 मई को वोटिंग होगी।

delhi aap

चुनाव आयोग द्वारा लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों की घोषणा पर दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय ने कहा, "हम पूरी तरह से तैयार हैं। दिल्ली में सातों सीटों पर INDIA गठबंधन चुनाव जीतेगा। दिल्ली में बड़ा बदलाव होने जा रहा है... उम्मीद है कांग्रेस भी जल्द ही अपने उम्मीदवारों की घोषणा करेगी और हम मिलकर जल्द चुनाव जीतेंगे।"

बता दें दिल्‍ली की रूलिंग आम आदमी पार्टी दिल्‍ली में इंडिया गठबंधन के अंतर्गत कांग्रेस से सीट शेयर करके कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। दिल्‍ली में कुल 1,47,18,119 मतदाता मतदान छठे चरण यानी 25 मई को चुनाव करेंगे और दिल्‍ली की सात सीटों के उम्‍मीदवारों की जीत-हार तय करेंगे।

गौरतलब है कि दिल्ली में कुल 1,47,18,119 वोटर्स हैं जिनमें से पुरुष मतदाता की कुल संख्‍या 79,86,572 पुऔर 67,30,371 महिला मतदाता हैं। वहीं 1,176 थर्ड जेंडर मतदाता हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+