'बेचारे एकनाथ शिंदे तो बंटे भी नहीं, फिर भी कट गए', महाराष्ट्र की नई सरकार पर आप का हमला
Sanjay Singh on Eknath Shinde: महाराष्ट्र में नई सरकार का गठन हो गया है। देवेंद्र फडणवीस ने सीएम पद की शपथ ली। वहीं, एकनाथ शिंदे और अजित पवार डिप्टी सीएम पद की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। इस बीच विपक्षी दल महायुति और खास कर बीजेपी पर जुबानी हमला बोल रहे हैं। इसी कड़ी में आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।
आप सांसद संजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी पर एकनाथ शिंदे को साइडलाइन करने का आरोप लगाया है। न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए संजय सिंह ने बीजेपी के 'बंटेंगो तो कटेंगे' नारे पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "बेचारे एकनाथ शिंदे तो बंटे भी नहीं, फिर भी कट गए।"

संजय सिंह ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि "शिंदे बेचारा बंटा नहीं, फिर भी कट गया. इसका जवाब कौन देगा? वो तो बीजेपी वालों के पीछे-पीछे ही लगे थे फिर भी पार्टी ने उनसे किनारा कर लिया। बीजेपी अपने मकसद में कामयाब हो गई। उन्होंने पार्टियों को तोड़ा और अपनी सत्ता वापस कर ली। यही बीजेपी का असली चेहरा है।"
गौरतलब है कि एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र की नई सरकार में बतौर उप मुख्यमंत्री शपथ लिया है। शिंदे मुख्यमंत्री से उप मुख्यमंत्री बने हैं। अब वे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में काम करेंगे। जबकि पूर्व में फडणवीस और अडित पवार दोनों एकनाथ शिंदे की सरकार में उप मुख्यमत्री थे।












Click it and Unblock the Notifications