दिल्ली सरकार की जल मंत्री का आरोप- AAP को परेशान करने के लिए भाजपा ने यमुना जल की आपूर्ति रोक दी है
दिल्ली सरकार की मंत्री और आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा आरोप लगाया है। आतिशी ने एक प्रेस कान्फ्रेंस की जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने दिल्ली में जल संकट पैदा करके सत्तारूढ़ पार्टी को निशाना बनाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली को यमुना जल की आपूर्ति रोक दी है।
आप नेता आतिशी ने कहा 25 मई को दिल्ली की कुल 7 लोकसभा सीटों के लिए मतदान होगा इससे पहले भाजपा ने आम आदमी पार्टी को निशाना बनाने और दिल्ली के लोगों को परेशान करने के लिए एक नई साजिश रची है। हरियाणा सरकार, भाजपा ने दिल्ली में पानी का प्रवाह रोक दिया है।

उन्होंने कहा भाजपा यह दिल्ली के लोगों को परेशान करने और जल संकट पैदा करने के लिए किया गया है। आतिशी ने आरोप लगाया कि दिल्ली को यमुना जल की आपूर्ति रोकी जा रही है। एक जांच से पता चला है कि हरियाणा सरकार दिल्ली में यमुना जल का प्रवाह रोक रही है।
दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने बताया दिल्ली के इतिहास में यह पहली बार है कि यमुना का जलस्तर 671 फीट से नीचे दर्ज किया गया। उन्होंने कहा यह दिल्ली में पहली बार है कि यमुना का जल स्तर 670.9 फीट दर्ज किया गया, यानी 671 फीट से नीचे है।
आतिशी ने कहा कि दिल्ली में सत्तारूढ़ सरकार जल्द ही हरियाणा सरकार को पत्र लिखेगी और जरूरत पड़ने पर अदालत के समक्ष तत्काल आवेदन भी पेश करेगी।
प्रेस कान्फ्रेंस में आतिशी ने कहा मैं दिल्ली के लोगों को सचेत करना चाहती हूं कि भाजपा की साजिश में मत फंसिए। मैं बीजेपी से यह भी कहना चाहूंगी कि आप दिल्ली के लोगों को बेवकूफ नहीं बना सकते, वे सभी 7 सीटें देने जा रहे हैं।
उन्होंने कहा इसके संबंध में इंडिया अलायंस तुरंत हरियाणा सरकार को पत्र लिखेगी। अगर हरियाणा सरकार को लिखे हमारे पत्र पर कोई कार्रवाई नहीं की गई, तो हम सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications