आप ने दिल्ली में मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण को लेकर चुनाव आयोग को पत्र लिखकर जताई आपत्ति

New Delhi: आम आदमी पार्टी ने बुधवार को चुनाव आयोग को पत्र लिखकर फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के संबंध में आपत्ति जताई है। पत्र में आप ने चुनाव आयोग को लिखे पत्र में आयोग द्वारा जारी 7 अगस्त के नोटिस का हवाला दिया है, जिसमें कहा गया कि वह किसी मतदान केंद्र पर 1500 से अधिक मतदाता के होने पर अतिरिक्त मतदाताओं को उन मतदान स्थल पर स्थानांतरित (Transfer) करने की योजना बना रहा है, जहां मतदाताओं की संख्या 1500 से कम है।

पत्र में आप ने आप की ओर से इस बात पर जोर दिया गया है कि किसी मतदान केंद्र पर 1,500 से अधिक वोटर्स होने पर उन्हें कम वोटर्स वाले मतदान केंद्रों पर ट्रांसफर करने संबंधी योजना से सामान लाने जाने की चुनौतियां उत्पन्न हो सकती हैं। आप के अनुसार , चुनाव के दिन 11 घंटे के समय में एक ही मतदान स्थल पर 650 से अधिक लोगों का वोट करना असंभव हैं।

Arvind Kejriwal

पत्र में कहा गया, हम आपका ध्यान इस ओर आकृष्ट करना चाहते हैं कि वोटिंग के दिन, जहां वोटिंग के लिए कुल 11 घंटे आवंटित किया जाता है, वहां एक ही वोटिंग केंद्र पर 650 मतदाताओं का वोटिंग करना संभव नहीं है। 65 फीसदी मतदान को देखते हुए ऐसा प्रतीत होता है कि भी Voting स्थान पर हजार से अधिक वोटर्स नहीं होने चाहिए।

आप ने फोटो मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के आधार पर वोटर्स को मतदान स्थल के हिसाब से बांटने के आलोक में चुनाव आयोग अपनी तरफ से कई महत्वपूर्ण सिफारिशें भेजी हैं।

बता दें कि दिल्ली विधानसभा के चुनाव अगले वर्ष फरवरी में होने हैं। इससे पहले राजनीतिक पार्टयां किसी प्रकार से कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहती।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+