'प्रचंड बहुमत के साथ AAP दिल्ली चुनाव जीतेंगे', AAP पदाधिकारी सम्मेलन में बोले केजरीवाल

New Delhi: आम आदमी पार्टी दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत की हैट्रिक लगाने के लिए चौतरफा काम कर रही है। सरकार से लेकर संगठग तक जमीन पर एक्टिव नजर आ रही है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पदाधिकारी सम्मेलन के तहत साउथ दिल्ली, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली और ईस्ट दिल्ली लोकसभा में मंडल प्रभारियों से संवाद किया।

पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए आप संयोजक ने कहा, भाजपा को विश्वास था कि पैसे और ताक़त से MCD मेयर का चुनाव जीत लेंगे, लेकिन भगवान ने सुदर्शन चक्र चलाया और हम जीत गए। अगर भाजपा आ गई तो मुफ्त बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य समेत सारी मुफ्त की रेवड़ी बंद हो जाएगी। केंद्र में BJP सरकार है, वह एक काम बता दे, जो उन्होंने बीते 10 सालों में दिल्लीवालों के हित में किया है।

Arvind Kejriwal

'प्रचंड बहुमत के साथ आप चुनाव जीतेगी'

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया। केजरीवाल ने कहा कि भगवान और जनता हमारे साथ है। प्रचंड बहुमत के साथ AAP दिल्ली का चुनाव जीतेगी। जीत की हैट्रिक लगाएंगे और इस बार दिल्ली में ऐतिहासिक काम होगा।

बता दें कि दिल्ली चुनाव जीतने के लिए आप कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली कांग्रेस और भाजपा के बड़े नेता आप की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। हाल के दिनों में कई बड़े चेहरे आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+