Delhi Election 2025: 'कल दिल्ली में प्रदर्शन करेंगी AAP', पूर्वांचल के मुद्दे को लेकर संजय सिंह का BJP पर हमला
Delhi Polls 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव में पूर्वांचल का मुद्दा हावी रहने वाला है। चुनाव के औपचारिक ऐलान से पहले आम आदमी पार्टी इसे बड़ा मुद्दा बनाने में लगी है। बुधवार को आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने प्रेस वार्ता कर बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि "गाली गलौज पार्टी पूर्वांचलियों से नफरत करती है।"
AAP सांसद संजय सिंह ने कहा, JP प्रवक्ता शहजाद पुनावाला ने मैथिल ब्राह्मण ऋतुराज झा जी को गाली दी। अब बीजेपी सांसद मनोज तिवारी और गिरिराज सिंह कहां गए? उन्होंने कहा, BJP द्वारा पूर्वांचलियों को गाली देने के विरोध में कल पूरी दिल्ली में AAP प्रदर्शन करेगी और दिल्लीवाले इनकी गालियों का जवाब अपने Vote से देंगे।

संजय सिंह ने कहा कि BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संसद में पूर्वांचलियों को बांग्लादेशी और घुसपैठिया कहा। उन्होंने कहा, अब BJP के प्रवक्ता ने पूर्वांचल से आने वाले हमारे विधायक ऋतुराज झा जी को TV चैनल पर गाली दी।
बता दें कि राज्यसभा में बीजेपी अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के बयान के बाद से आम आदमी पार्टी बीजेपी पर हमलावर है। आप ने पिछले साल दिसंबर महीने में इस मुद्दे को लेकर एक जनसभा भी किया था। पार्टी ने इस मसले पर संजय सिंह को आगे किया है।
आप नेताओं ने दाखिल किया नामांकनआप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को आगामी विधानसभा चुनावों में नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया। इससे पहले वो अपनी पत्नी सुनीता के साथ, जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय तक पदयात्रा की, हनुमान और वाल्मीकि मंदिरों में दर्शन किया। इस क्रम में उन्होंने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा।
उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि उसके पास दूरदृष्टि और मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार नहीं है। उन्होंने कहा, "वे यह नहीं बता रहे हैं कि वे अगले पांच साल में क्या काम करेंगे। इनका काम आम आदमी पार्टी को सिर्फ बदनाम करना है।"












Click it and Unblock the Notifications