AAP का ऐलान- नहीं मनाएंगे होली, सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ 26 मार्च को करेंगे पीएम आवास का घेराव
AAP will surround PM's residence: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अरेस्ट किए जाने के बाद आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आएं हैं। वहीं शुक्रवार की शाम आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली मंत्री गोपाल राय ने आप की ओर से बड़ा ऐलान किया है।

केजरीवाल सरकार के मंत्री गोपाल राय ने प्रेस कान्फ्रेंस कर बताया इस बार आम आदमी पार्टी होली नहीं मनाएगी, 25 मार्च को होली के दिन हम लोगों के पास जाएंगे और उन्हें बताएंगे कि देश में क्या हाे रहा है।
इसके बाद 26 मार्च को आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता, समर्थक प्रधानमंत्री आवास के सामने सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन करेंगे।
गोपाल राय ने कहा आम आदमी पार्टी के समर्थक सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ सड़कों पर उतर आएं हैं। उन्होंने बताया शनिवार को आम आदमी पार्टी के मंत्री, पार्षद, पदाधिकारी, INDIA गठबंधन के नेता एक साथ शहीद पार्क पहुंचकर इस तानाशाही के खिलाफ देश को बचाने का संकल्प लेंगे।
इसके साथ ही गोपाल राय ने ऐलान किया कि आम आदमी पार्टी होली नहीं मनाएगी और 26 मार्च को आप सरकार के मंत्री से लेकर कार्यकर्ता और समर्थक प्रधानमंत्री आवास का घेराव करेंगे।
बता दें केजरीवाल के गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी के विधायकों, पार्षदों व नेताओं आार कार्यकर्ताओं ने शुकवाार की सुबह आईटीओ पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
सुबह करीब नौ बजे से आप समर्थक आईटीओ पर जुटे। इसके बाद बड़ी संख्या में केजरीवाल के समर्थक भाजपा मुख्यालय के सामने पहुंच गए और नारेबाजी की। जिसके बाद पुलिस बल को वहां बढ़ा दिया गया और पार्टी मुख्यालय पहुंचे समर्थकों को पुलिस बाहर ले गई।
इस दोरान प्रदर्शनकारियों ने जब विरोध जताया तब उन पुलिस ने बल का प्रयोग किया। मंत्री आतिशी, सौरभ भारद्वाज, विधायक महेंद्र गोयल, अखिलेश पति त्रिपाठी के अलावा अन्य नेताओं को पुलिस हिरासत में अपने साथ ले गई और दिल्ली के दूर-दराज के इलाकों में ले जाकर छोड़ दिया।












Click it and Unblock the Notifications