अर‍विंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ 31 मार्च को AAP कर रही दिल्‍ली के रामलीला मैदान विशाल रैली

Aam Aadmi Party protest: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी (AAP) 31 मार्च को रामलीला मैदान में एक रैली आयोजित करेगी। जिसमें दिल्‍ली ही नहीं पंजाब समेत देश भर के आम आदमी पार्टी के नेता और समर्थक जुटेंगे।

Aam Aadmi Party protest

इस बात की जानकारी आम आदमी पार्टी के नेता और आप केजरीवाल सरकार के मंत्री गोपाल राय ने मंगवार को प्रेस कान्‍फ्रेंस में दी।

दिल्‍ली सरकार के मंत्री गोपाल राय ने कहा "अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी से दिल्ली के लोग गुस्से में हैं। सीएम को अरेस्‍ट किए जाने वाले दिन से ही आप का विरोध प्रदर्शन चल रहा हैं, लेकिन केंद्र सरकार को लगता है कि वे पुलिस बल का इस्तेमाल कर इस आवाज को दबा देंगे।

उन्‍होंने कहा आज लोगों को उस वक्त गिरफ्तार किया गया, जब वे पीएम आवास की ओर मार्च कर रहे थे.'' यह लड़ाई नहीं रुकेगी, यह 31 मार्च को सुबह 10 बजे रामलीला मैदान पहुंचेगी। दिल्ली भर के लोग रामलीला मैदान जाने की तैयारी कर रहे हैं, भारत गठबंधन के नेता भी वहां पहुंच रहे हैं।

बता दें 16 मार्च को दिल्‍ली के कथित शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी ने दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अरेस्‍ट किया था। सीएम वर्तमान समय में कोर्ट के आदेश के बाद ईडी की रिमांड पर हैं, कल इस केस में सुनवाई होगी।

वहीं केजरीवाल को ईडी द्वारा अरेस्‍ट किए जाने के विरोध में पहले दिन से ही आम आदमी पार्टी के नेता, कार्यकर्ता सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं। इतना हीं नहीं आप नेताओं ने सोमवार को होली नहीं मनाई।

आप ने कहा "होली सिर्फ एक त्योहार नहीं है, बल्कि बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है, क्रूरता पर न्याय का प्रतीक है। आज आम आदमी पार्टी का हर नेता दिन-रात इस बुराई, क्रूरता और अन्याय से लड़ रहा है।

वहीं दिल्‍ली सरकार की मंत्री आतिशी ने एक्स पर लिखा "आम आदमी पार्टी ने संकल्प लिया है कि हम रंगों से नहीं खेलेंगे, हम होली नहीं मनाएंगे।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+