संजय सिंह को फिर से राज्यसभा भेजेगी आम आदमी पार्टी

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह का राज्यसभा का कार्यकाल खत्म हो रहा है। 27 जनवरी को उनका राज्यसभा का 6 वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा है। लेकिन पार्टी ने फैसला लिया है कि उन्हें एक बार फिर राज्यसभा की सदस्यता के लिए नामांकित किया जाएगा। संजय सिंह के कार्यकाल को आगे बढ़ाने के लिए उन्हें फिर से नामांकित करने के लिए दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में याचिका दायर की गई है।

याचिका दायर करके कोर्ट से अपील की गई है कि इसके लिए संजय सिंह का हस्ताक्षर लेने की अनुमति दी जाए। बता दें कि जेल के भीतर से आवेदन के लिए आवेदक को राज्यसभा से एनओसी लेनी पड़ती है। ऐसे में आवेदन के लिए संजय सिंह के हस्ताक्षर की जरूरत है।

sanjay singh

गौर करने वाली बात है कि संजय सिंह को 2018 में राज्यसभा का सांसद चुना गया था। आंदोलन के दौर से ही अरविंद केजरीवाल और संजय सिंह करीबी साथी रहे हैं। संजय सिंह का कद समय के साथ आम आदमी पार्टी में लगातार बढ़ता रहा। जिसके बाद वह राज्यसभा के सदस्य बने और आम आदमी पार्टी के संसदीय दल के नेता भी हैं।

दिल्ली में राज्यसभा की कुल तीन सीटें हैं और इन तीनों ही सीटों पर सभी सदस्यों का कार्यकाल 27 जनवरी को खत्म हो रहा है। 19 जमवरी को इन तीनों ही सीटों पर फिर से चुनाव होगा। जिसके लिए नामांकन प्रक्रिया 3 जनवरी से शुरू हो गई है। दिल्ली की तीनों सीट में से एक पर संजय सिंह का नाम तय हो चुका है। जबकि आम आदमी के दो उम्मीदवार कौन होंगे इसपर अभी स्थिति साफ नहीं हो सकी है। बता दें कि संजय सिंह को कथित शराब घोटाले में ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है. उन्हें 8 दिन तक कस्टडी में रखने के बाद जेल भेज दिया गया। फिलहाल वह तिहाड़ जेल में बंद हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+