BJP Manifesto: 'जो गारंटी 10 साल में पूरी नहीं हुई, भविष्य में पूरी होगी?', AAP ने BJP के मेनिफेस्टो को घेरा

Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव के अब सिर्फ 4 दिन ही बचे हैं। 19 अप्रैल को पहले चरण के मतदान होने हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक दल अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। इसी कड़ी में, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने रविवार को अपना घोषणा पत्र जारी किया है। जिसको लेकर विपक्ष लगातार हमलावर है। कांग्रेस के बीजेपी के घोषणा पत्र पर सवाल उठाने के बाद अब आम आदमी पार्टी ने घेरा है।

आप नेता और दिल्ली के मंत्री गोपाल राय ने कहा कि बीजेपी को इस देश में 10 साल तक सरकार चलाने का मौका दिया गया और 10 साल में बीजेपी और देश के प्रधानमंत्री ने जो भी बड़े-बड़े वादे किए। लेकिन, सब फेल साबित हुए, इसलिए आज जब घोषणापत्र जारी हुआ तो इस देश का युवा एक ही बात पूछ रहा है कि अगर 10 साल के शासन के बाद भी 83 प्रतिशत युवा बेरोजगार हैं तो क्या गारंटी है कि आपकी जो गारंटी 10 साल में पूरी नहीं हुई वह भविष्य में पूरी होगी?

BJP Manifesto

कांग्रेस ने भी उठाए सवाल
कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने बीजेपी के घोषणा पत्र को घेरते हुए कहा कि चुनाव में सिर्फ अब 4 दिन बचे हैं। लेकिन, सिर्फ 10 दिनों में कैसे पूरे देश का घोषणा पत्र बीजेपी ने तैयार कर लिया? कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि बीजेपी के घोषणापत्र पर भरोसा नहीं करना चाहिए। पीएम पिछले 10 सालों में गरीबों के लिए कुछ नहीं कर सके।

क्या है युवाओं के लिए घोषणा पत्र में ?

  • पेपर लीक नियंत्रण के लिए कानून लागू करना।
  • पारदर्शी सरकारी परीक्षाएं ।
  • स्टार्टअप इकोसिस्टम और फंडिंग का विस्तार ।
  • मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में रोजगार।
  • पर्यटन में रोजगार के अवसर।
  • हाई वैल्यू सर्विसेज के लिए ग्लोबल सेंटर्स।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+