AAP ने आगामी चुनावों के लिए पूरे जोश के साथ शुरू की तैयारी, इन राज्यों के चुनावों पर रहेगा फोकस
लोकसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी (आप) को दिल्ली और पंजाब में करारी हार का सामना करना पड़ा। वहीं इस हार के बाद आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने चुनाव परिणामों की समीक्षा की और भविष्य के चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करने का संकल्प व्यक्त किया।
पार्टी भविष्य की संभावनाओं को लेकर पूरे जोश के साथ तैयारियों में जुट चुकी है। बैठक में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा जिस दिन अरविंद केजरीवाल प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में उतरेंगे, आप दिल्ली की सभी सातों लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करेगी।

आप महासचिव संदीप पाठक ने निराशाजनक नतीजों को स्वीकार किया, लेकिन भविष्य के चुनावों के लिए पार्टी की प्रतिबद्धता पर जोर दिया उन्होंने कहा हम मानते हैं कि हमारी मेहनत में कुछ कमी रही होगी। लेकिन हम अगले चुनाव में और मेहनत करेंगे।" उन्होंने हरियाणा और दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव और पंजाब में होने वाले उपचुनावों को अपना तात्कालिक लक्ष्य बताया।
आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन जैसे शीर्ष नेता चुनाव के दौरान जेल में बंद थे। अगर हम चाहते तो उनसे निपट सकते थे, लेकिन हम राजनीति में लोगों के लिए काम करने आए हैं, न कि डीलर बनने।
दिल्ली इकाई के संयोजक गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली में सभी सातों सीटें हारने के बावजूद आप-कांग्रेस गठबंधन अपना वोट शेयर बढ़ाने में कामयाब रहा। उन्होंने कहा जिस दिन अरविंद केजरीवाल प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ेंगे, आप दिल्ली की सभी सातों लोकसभा सीटें जीत जाएगी।"












Click it and Unblock the Notifications