AAP ने केजरीवाल को बचाने के लिए शुरू किया हस्‍ताक्षर अभियान, शैली बोलीं- भाजपा को जनता देगी तानाशाही का जवाब

शराब नीति घोटाले से जुड़े मामले में दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने 1 जून तक अंतरिम जमानत दी है। देश की सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने अरविंद केजरीवाल को सरेंडर करने का आदेश दिया है। लोकसभा चुनाव के चलते सीएम केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दी थी।

वहीं अब केजरीवाल को जेल से बचाने के लिए आम आदमी पार्टी ने हस्‍ताक्षर अभियान शुरू किया है। आम आदमी पार्टी हस्‍ताक्षर अभियान के जरिए जनता का समर्थन ले रही है।

Shaili Oberoi

दिल्‍ली की MCD मेयर शैली ओबेरॉय ने कहा हम हस्ताक्षर के माध्यम से जनता का समर्थन ले रहे हैं... भाजपा की जो तानाशाही देश में चल रही है, जनता उसका जवाब देने के लिए तैयार है। जनता समझ चुकी है कि किस प्रकार विपक्ष को खत्म किया जा रहा है। हमें जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है।

बता दें आम आदमी पार्टी ने ये हस्‍ताक्षर अभियान मंगलवार को दिल्‍ली के करोल बाग मार्केट में शुरू किया। इस कैंपेन में 'जेल का जवाब वोट से' के तहत लोगों से हस्‍ताक्षर करवाया गया।

एमसीडी की मेयर डॉ. शैली ओबेरॉय के नेतृत्व में ये अभियान शुरू किया है। इस दौरान 'आई सपोर्ट केजरीवाल' लिखे बोर्ड पर लोगों ने हस्ताक्षर कर मुख्यमंत्री के सर्मथन में संदेश लिखे। डॉ. शैली ओबेरॉय ने कहा कि आम आदमी पार्टी का जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है और लोग देश से तानाशाही का अंत करने जा रहे हैं।

बता दें विपक्षी इंडिया गठबंधन द्वारा दिल्ली में 4 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है। बा‍की तीन पर इंडी गठबंधन में शामिल कांग्रेस चुनाव लड़ रही है। मेयर ने कहा जनता बीजेपी की तानाशही का जवाब देने के लिए बिल्कुल तैयार है। जनता ये अच्‍छे से समझ चुकी है कि भाजपा कैसे तानाशाही करके पूरे विपक्ष को समाप्‍त करना चाहती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+