'तोड़े गए 10 मोहल्ला क्लीनिक, रोकी दवाओं की सप्लाई और अब...', प्रियंका कक्कड़ का BJP पर निशाना
आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर दिल्ली में नकारात्मक राजनीति करने का आरोप लगाया है। आम आदमी पार्टी नेता प्रियंका कक्कड़ ने दिल्ली वाटर बिल वन टाइम सेटेलमेंट स्कीम में देरी को लेकर बीजेपी ओर केंद्र सरकार के निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा शुरू किए गए 10 मोहल्ल क्लीनिक को बीजेपी ने तुड़वाए हैं। आप नेता ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार ने दिल्लीवासियों को हितों को दरकिनार करते हुए ऐसे कई फैसले लिए हैं।
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल रविवार को वाटर बिल एकमुश्त समाधान योजना को जल्द लागू करने की मांग कर रहे दिल्लीवासियों के बीच पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा वे दिल्ली की जनता ने बहुत प्यार करते हैं। वहीं सीएम ने बीजेपी को निशाने पर लेते हुए कहा कि दिल्ली में भाजपा के सातों सांसद कभी दिल्ली की बात नहीं करते।

वहीं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के बयान पर आप नेता प्रियंका कक्कड़ ने कहा, "दिल्ली में बीजेपी ने लगातार नकारात्मक राजनीति की है। चाहे वह मोहल्ला क्लीनिक हो, जहां दवाओं की सप्लाई रोक दी गई हो, डॉक्टरों की सैलरी रोक दी गई हो, या 10 को तोड़ दिया गया हो। मोहल्ला क्लिनिक या सीसीटीवी मुद्दा, या पानी बिल का मुद्दा.. अब दिल्ली सरकार एकमुश्त समाधान (ओटीएस) योजना लेकर आई है। लगभग 95 प्रतिशत लोगों के पानी के बिल माफ हो जाएंगे क्योंकि एक और योजना दिल्ली सरकार ने 20,000 लीटर पानी की खपत तक के पानी के बिल पर छूट की अनुमति दी है। इससे दिल्ली जल बोर्ड का राजस्व भी बढ़ेगा।"
#WATCH | ON Delhi CM Arvind Kejriwals statement, AAP leader Priyanka Kakkar says, "In Delhi, BJP has constantly played negative politics. Be it Mohalla clinics where the supply of medicines had been stopped, salaries of doctors were put on hold, or the demolition of 10 Mohalla… pic.twitter.com/FkiSvfxLKf
— ANI (@ANI) February 25, 2024
आप नेता ने कहा कि रविवार को तो दिल्ली की जनता ने दिल्लीवालों से नफरत करने वाली BJP का पुतला दहन कर संदेश दिया है, लेकिन अगर दिल्ली में बीजेपी नकारात्मक राजनीति बंद नहीं करती है तो सबक सिखाया जाएगा। प्रियंका कक्कड ने बीजेपी को चेतावनी देते हुए कहा, "BJP दिल्लीवालों के पानी के बिल माफ के साथ-साथ बाकी काम होने दें, वरना लोकसभा चुनाव में BJP को सबक सिखाया जाएगा।"












Click it and Unblock the Notifications