AAP प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ बोलीं- दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाना असंवैधानिक ही होगा, बताई वजह
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में हैं। केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद से आम आदमी पार्टी लगातार भाजपा पर हमले कर रही है। शुक्रवार को आप ने आरोप लगाया कि भाजपा दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने का षणयंत्र रच रही है।

दिल्ली आम आदमी पार्टी की प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने प्रेस कान्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा विश्ववनीय और पुख्ता के सूत्रों से पता चला है कि एक और षणयंत्र के तहत भाजपा दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने वाली है। कवायद चल रही है। दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाना असंवैधानिक ही होगा क्योंकि केजरीवाल ने विधानसभा में फ्लोर टेस्ट में विश्वास प्रस्ताव लगाकर अपना बहुमत साबित किया है।
उन्होंने बार-बार भाजपा दिल्ली में क्यों निगेटिव प्रयास कर रही है। भाजपा ने 2013 में भी और 2015 में जब देश का एक बहुत बड़ा वर्ग मोदी जी की बातों में आ गया था कि पेट्रोल 35 रुपये का हो जाएगा और एक डालर और 1 रुपये हो जाएगा। पीएम मोदीने कहा ऐसे ही प्रति वर्ष युवाओं को दो करोड़ रोजगार मिलेगा। 15 लाख रुपये सबके अकाउंट में आ जाएगा तब भी दिल्ली की जनता ने पीएम मोदी के जुमलो के बहकावे नहीं आए और अरविंद केजरीवाल पर ही विश्वास किया और आम आदमी पार्टी को प्रचंड बहुमत से जिताया।
आप प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी लगातार लंबे समय से दिल्ली की सरकार गिराने की कोशिश कर रही है, लेकिन दिल्ली वालों ने हर बार उसे करारा जवाब दिया है।
आप प्रवक्ता कक्कड़ ने दावा किया कि इस बार भी भाजपा ऑपरेशन लोटस चलाने की कोशिश कर रही है, जिसका जवाब लोकसभा चुनाव में लोग जवाब देंगे। उन्होंने कहा वर्तमान समय में दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाना असंवैधानिक होगा, क्योंकि बीते फरवरी में दिल्ली सरकार सदन में विश्वास मत लाकर अपना बहुमत साबित कर चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications