अवैध विदेशी फंडिंग के आरोप पर AAP ने दिया रिएक्शन, भाजपा पर लगाया साजिश का आरोप
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद से आम आदमी पार्टी लगातार भाजपा पर ईडी की मदद से केजरीवाल के खिलाफ साजिश का आरोप लगा रही है। वहीं अब जब प्रवर्तन निदेशालय ने आरोप लगाया है कि पार्टी को कनाडा में डोनर्स से 7 करोड़ रुपये मिले हैं। जिस पर आम आदमी पार्टी ने अब जवाब दिया है।
आप नेता आतिशी ने सोमवार शाम को इस दावे पर पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी स्पष्ट रूप से दिल्ली और पंजाब में सभी 20 लोकसभा सीटें हार रही है। इसलिए वो केंद्रीय एजेंसी ईडी के जरिए राजनीतिक हमले कर रही है।

सीएम केजरीवाल ने कहा शराब घोटाले और स्वाति मालीवाल मामले में असफल होने के बाद अब भाजपा इस मामले को वापस ले आई है। इससे साफ है कि भाजपा दिल्ली और पंजाब की बीस सीटें हार रही है, लेकिन यह सब नहीं होने वाला है।
आतिशी ने कहा यह ईडी की कार्रवाई नहीं है ये भाजपा की कार्रवाई है। इसके साथ ही उन्होंने कहा मैं जानती हूं कि मैं मोदी से बहुत नाराज हूं।
बता दें शराब नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में प्रवर्तन निदेशालय ने अरेस्ट किया था। तिहाड़ जेल से सीएम केजरीवाल जब जेल से अंतरिम जमानत जेल से बाहर आए तब आप राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने केजरीवाल के पीए पर सीएम आवास में बदसलूकी का आरोप लगाया।
जिसको लेकर आम आदमी पार्टी के खिलाफ भाजपा ने जमकर घेर रही है। वहीं अब प्रवर्तन निदेशालस ने आम आदमी पार्टी पर आरोप लगाया है कि कनाडा में 2014 और 2022 के बीच संयुक्त राज्य अमेरिका, मध्य पूर्व, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के दानदाताओं से 7 करोड़ रुपये मिले हैं।
दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने बताया आम आदमी पार्टी के खिलाफ आरोप 11 साल पुराने मामले से जुड़े हैं और इस मामले में सभी जवाब ईडी, केन्द्रीय जांच ब्यूरो, गृह मंत्रालय और चुनाव आयोग को दिए जा चुके हैं।
आतिाशी ने कहा भाजपा हर चुनाव से पहले ऐसा करती है। अगले चार दिनों में दिल्ली की सात लोकसभा सीटों पर मतदान पहले जिनमें से सभी पिछली बार बीजेपी ने जीती थीं ऐसे कई झूठे आरोप लगाए जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications