AAP protest: आम आदमी पार्टी ने आईटीओ पर किया प्रदर्शन, भाजपा के खिलाफ लगाए जमकर नारे

AAP protest in Delhi: दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद से आम आदमी पार्टी भाजपा के खिलाफ हल्‍ला-बाेल प्रदर्शन कर रही है। वहीं आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के दौरान केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ जेल का जवाब वोट से अभियान कर रही है।

aap

शुक्रवार को आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने जेल का जवाब वोट से लिखे बैनर हाथ में लेकर आईटीओ फुटओवर ब्रिज पर प्रदर्शन करते हूए भाजपा सरकार को तानाशाह बताते हुए जमकर नारेबाजी की।

बता देंअरविद केजरीवाल को ईडी ने 21 मार्च को अरेस्‍ट किया था जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी की मांग पर कोर्ट ने न्‍यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया था।

जेल में बंद होने के इतने दिन बाद तक केजरीवाल ने मुख्‍यमंत्री पद से इस्‍तीफा नहीं दिया है वर्तमान समय तक वो दिल्‍ली के सीएम हैं। 15 अप्रैल तक जेल भेजे गए सीएम केजीरवाल की गिरफ्तारी के बाद से आप प्रदर्शन कर रही है।
वहीं लोकसभा चुनाव में चुनाव प्रचार के दौरान आम आदमी पार्टी लगातार भाजपा के खिलाफ नारे लगाते हुए आरोप लगा रही है कि भापजा दिल्‍ली में षणयंत्र रच कर राष्‍ट्रपति शासन लगवाना चाहती है और यहां राष्‍ट्रपति शासन लगवाना चाहती हैं।

आप ने कहा भाजपा केजरीवाल सरकार जनता के हित में लगातार काम कर रही है। चाहे वे मुफ्त बिजली-पानी देना हो, स्कूल, मोहल्ला क्लिनिक देना हो या बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा और महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा देनी हो। भाजपा को ये पता है कि केजरीवाल अपनी योजनाओं के बलबूते पर दिल्‍ली में लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करेगा, इसीलिए भाजपा केजरीवाल को जेल में डालकर दिल्‍ली की सरकार गिराकर राजधानी में राष्‍ट्रपति शासन लगाना चाहती है।

इसके साथ ही आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया कि भाजपा जानबूझ लंबे समय से दिल्‍ली सरकार को गिराने की की घिनौनी साजिश रच रही थी, केजरीवाल की गिरफ्तारी और उन्‍हें बिना कसूर के जेल में डालना भाजपा का षणयंत्र है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+