दिल्ली में जीत की हैट्रिक लगाने में जुटी AAP, केजरीवाल ने 'मंडल पदाधिकारियों' को दिया सफलता का मंत्र

New Delhi: दिल्ली में तीन महीने बाद विधानसभा चुनाव होने हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) तीसरी बार सत्ता पर काबिज होने के लिए चौतरफा रणनीति बना रही है। शनिवार को आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने चुनाव की तैयारियों को लेकर 'मंडल पदाधिकारी बैठक' को संबोधित किया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने BJP पर निशाना साधा।

केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी वालों ने हमारी पार्टी को तोड़ने के लिए हम सभी को जेल में डाला लेकिन हमारी पार्टी एकजुट रही और यह सब आपकी वजह से हुआ। हमारे कार्यकर्ता पूरी मज़बूती से इस संकट के समय में लड़ते रहे और बीजेपी की साज़िशों को नाकाम कर दिया।

Arvind Kejriwal

एलजी के बहाने बीजेपी पर साधा निशाना

बीजेपी पर आरोप लगाते हुए आप संयोजक ने कहा कि BJP ने अपने जिस LG का इस्तेमाल करके काम रोके, उसी LG का इस्तेमाल करके ये लोग काम करवा भी सकते थे। पिछले एक साल में बीजेपी ने ऐसे-ऐसे काम किए कि दिल्ली वाले परेशान हो गए। अब दिल्लीवालों ने बीजेपी का राज देख लिया है और अगर इन्हें वोट दे दिया तो ये दिल्ली का सत्यानाश कर देंगे।

इलाज मुफ्त क्यों नहीं करते?

केजरीवाल ने बीजेपी से पूछा कि BJP की इतने राज्यों में सरकारें हैं। गुजरात, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश के लोग पूछते हैं कि हमारी बिजली मुफ़्त क्यों नहीं करते? महिलाओं का बस सफ़र मुफ़्त क्यों नहीं करते? इलाज मुफ़्त क्यों नहीं करते? इस चुनाव के अंदर आप लोगों को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता की तरह नहीं बल्कि देशभक्त की तरह काम करना है। मुझे सत्ता में आने की नहीं बल्कि दिल्लीवालों की चिंता है। मुझे आम आदमी पार्टी के चुनाव जीतने की नहीं बल्कि आपके परिवारों और बच्चों की चिंता है। अगर हम नहीं आए तो आपकी बिजली महंगी हो जाएगी, लंबे-लंबे पॉवर कट लगने शुरू हो जाएंगे। सरकारी स्कूल और अस्पताल बर्बाद हो जाएंगे। इस बार का चुनाव दिल्ली बचाने का चुनाव है। इस बार दिल्ली की 70 की 70 सीटों पर मैं चुनाव लड़ूँगा, इस बार आप दिल्ली बचाने के लिए अरविंद केजरीवाल को वोट देना।

आगे उन्होंने कहा, BJP वालों ने अपने LG के ज़रिए दिल्ली के तमाम काम रुकवा दिए। इन्होंने जैसे काम रुकवाये, वैसे ही ये और काम करा भी सकते थे, लेकिन इन्हें दिल्लीवालों को परेशान करना था। लेकिन अब मैं बाहर आ गया हूं और सभी रुके काम शुरू करा दिये हैं। पहले दिल्ली के PWD की सड़कें ठीक होना शुरू हुईं और अब MCD की सड़कें भी ठीक करनी शुरू कर दी हैं। दिल्ली के अस्पताल और मोहल्ला क्लिनिक में दवाइयों को इन्होंने बंद कर दिया था वो भी शुरू हो गई हैं। अब हमने फ़रिश्ते स्कीम फिर से शुरू कर दी है। मैंने दिल्लीवालों के नाम एक चिट्ठी लिखी है और आप सभी को इस चिट्ठी को दिल्ली के एक-एक घर और दुकान तक पहुंचाना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+