दिल्‍ली में 'आप' ने आयोजित किया 'मैं भी केजरीवाल' अभियान, जानें इसके बारे में

दिल्‍ली की आम आदमी पार्टी के मंत्रियों, सांसद और नेताओं पर केंद्रीय जांच एंजेसियों द्वारा की गई कार्रवाई को लेकर आप लगातार विरोध जता रही है। दिल्‍ली की आम आदमी पार्टी ने रविवार को आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी धीरे-धीरे देश में लोकतंत्र को खत्‍म कर रही है। जिस तरह भाजपा केंद्रीय जांच एंजेसियों को कंट्रोल किया जा रहा है वो भी बीजेपी धीरे-धीरे देश में लोकतंत्र को खत्म कर रही है।

 Arvind Kejriwal

वहीं आम आदमी पार्टी दिल्‍ली के उपाध्‍यक्ष और विधायक गुलाब सिंह यादव ने मटियाला विधानसभा क्षेत्र में 'मैं भी केजरीवाल' अभियान संचालित किया। उन्‍होंने महियाला के घर-घर जाकर अभियान चलाया। इस अभियात के तहत क्षेत्र के वोटरों और जनता से बातचीत की और उनके मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल से जुड़ा सवाल पूछा गया।

अभियान के तहत सवाल पूछा गया कि अगर मुख्यमंत्री को गिरफ्तार किया जाता है, तो क्या? क्या उन्हें सीएम पद से इस्तीफा दे देना चाहिए या जेल से सरकार चलाना जारी रखना चाहिए?

विधायक विधायक गुलाब सिंह यादव ने इस अभियान के दौरान कहा हम जेल जाने से नहीं डरते. मोदी सरकार ने एक बार फिर आप नेताओं को जेल में डालने के लिए जाल बिछाया है. हमें विश्वास है कि उनकी यह साजिश सामने आ जायेगी।

बता दें आम आदमी पार्टी ने रविवार को आरोप लगाया था कि भाजपा के नेतृत्‍व वाली केंद्र सरकार केंद्रीय जांच एजेंसियों ईडी और सीबीआई का उपयोग करके अरविंद केजरीवाल के नेतृत्‍व वाली सरकार को अस्थिर करने की कोशिश कर रही है।

दिल्‍ली आप ने ये भी आरोप लगाया कि देश में आम आदमी पार्टी की लोकप्रियता बढ़ रही है, जिससे मोदी सरकार डरी हुई और इसलिए भाजपा आप नेताओं को रोकने के लिए ईडी और सीबीआई से डराने की कोशिश कर रही। भाजपा अब उन्‍हें जेल में डालना चाहती है!

पार्टी ने कहा मैं भाजपा को बताना चाहता हूं कि एजेंसियों से वही लोग डरते हैं जिन्होंने कुछ गलत किया है. हम उनसे नहीं डरते। आप पूरी तरह से ईमानदार है। आप नेताओं ने कहा था कि अगर अपनी ईमानदारी के कारण हमें जेल जाना पड़े तो हम एक पल के लिए भी नहीं सोचेंगे। मोदी सरकार के खिलाफ हमारी लड़ाई देश को बचाने के लिए है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+