'मोदी सरकार दिल्ली में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में फेल है', दिल्ली स्कूल विस्फोट पर AAP ने साधा निशाना
Delhi school blast News: आम आदमी पार्टी (AAP) ने रविवार को कहा कि दिल्ली में एक स्कूल के पास हुए विस्फोट ने शहर में "ढहती" कानून व्यवस्था को उजागर कर दिया है और यह दिखाता है कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार दिल्लीवासियों को सुरक्षित रखने की अपनी जिम्मेदारी को पूरा करने में असमर्थ है।
मुख्यमंत्री आतिशी ने हिंदी में एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि भाजपा अपना ज्यादातर समय दिल्ली में चुनी हुई सरकार के काम में बाधा डालने में बिताती है। आप के आरोपों पर भाजपा की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। यह धमाका रविवार सुबह प्रशांत विहार इलाके में सीआरपीएफ स्कूल के पास हुआ।

दिल्ली स्कूल विस्फोट पर पुलिस ने क्या-क्या कहा?
पुलिस के मुताबिक, हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन स्कूल की एक दीवार, पास की दुकानें और एक कार क्षतिग्रस्त हो गई। मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा, "रोहिणी में एक स्कूल के बाहर बम विस्फोट दिल्ली में चरमराती कानून व्यवस्था की स्थिति को उजागर करता है।"
उन्होंने कहा, ''दिल्ली की कानून व्यवस्था भाजपा नीत केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है। भाजपा अपना ज्यादातर समय दिल्ली की निर्वाचित सरकार के काम में बाधा डालने में बिताती है।''
उन्होंने कहा, ''इसी वजह से आज दिल्ली की स्थिति 1990 के दशक के अंडरवर्ल्ड युग के दौरान मुंबई जैसी हो गई है। उन्होंने आरोप लगाया, "खुलेआम गोलियां चल रही हैं, गुंडे पैसे वसूल रहे हैं और अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।"
मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि भाजपा में काम करने की नीयत और क्षमता दोनों की कमी है। उन्होंने कहा कि अगर गलती से दिल्ली की जनता भाजपा को सत्ता में ले आती है तो कानून-व्यवस्था की तरह स्कूल, अस्पताल, पानी और बिजली सेवाएं भी प्रभावित होंगी। संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए आप के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि भाजपा दिल्ली में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में असमर्थ है।
उन्होंने कहा, "लोगों ने भाजपा को कानून-व्यवस्था बनाए रखने और लोगों को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी दी है लेकिन पार्टी अपनी एकमात्र जिम्मेदारी निभाने में विफल रही है।"
सौरभ भारद्वाज ने उपराज्यपाल वी के सक्सेना पर साधा निशाना
संवाददाता सम्मेलन में मौजूद दिल्ली के कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज ने इस घटना को लेकर उपराज्यपाल वी के सक्सेना पर निशाना साधा। "आप कहां हैं एलजी साहब?
उन्होंने कहा, "जब भी निर्माण या जलभराव के कारण कोई सड़क अवरुद्ध होती है, तो आप अपने कैमरामैन के साथ वहां जाते हैं लेकिन आज शहर में बम विस्फोट हुआ और आप गायब हैं।" आप ने आरोप लगाया कि दिल्ली में व्यापारियों से फिरौती मांगने वाले गैंगस्टरों, गोलीबारी और हत्याओं सहित हिंसक घटनाओं में वृद्धि हुई है और भाजपा से सार्वजनिक सुरक्षा को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।












Click it and Unblock the Notifications