लोकसभा चुनाव में प्रचार से रोकने के लिए AAP आफिस को सीज कर दिया, केजरीवाल सरकार के मंत्रियों ने लगाया आरोप

Lok Sabha Elections: लोकसभा सभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के संयोजक और अरविंद केजरीवाल को ईडी ने गुरुवार को अरेस्‍ट कर लिया था। केजरीवाल की ईडी द्वारा गिरफ्तारी के बाद अब आम आदमी पार्टी के दिल्‍ली स्थित आप ऑफिस को दिल्‍ली पुलिस ने सीज कर दिया है। आप मंत्रियों, विधायकों तक को वहां जाने से रोका जा रहा है।

delhi aap

ये आरोप दिल्‍ली सरकार के मंत्री और आप नेता सौरभ भारद्वाज और मंत्री आतिशी ने लगाया है। आप मंत्री सौरभ ने प्रेस कान्‍फ्रेंस कर इस बात का खुलासा करते हुए बताया कहा कि जब अभी चुनाव से पहले आदर्श चुनाव संहिता लागू तब हमारे आफिस कार्यालय को सीज कर दिया गया है।

उन्‍होंने कहा शुक्रवार से दिल्‍ली पुलिस ने आप कार्यालार्य को चारों तरफ से सीज किया है। हमने दो बार अपने कार्यालय जाने की कोशिश की तो हमें अंदर जाने नहीं दिया गया। पुलिस से जब हमने कारण पूछा तो उनके पास कोई जवाब नहीं था ।

आप सरकार के मंत्री ने आरोप लगाया के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को चुनाव प्रचार करने से रोकने के लिए ये गुंडागर्दी की जा रही है। उन्‍होंने कहा आप पार्टी इसकी शिकायत चुनाव आयोग से करेगी। सौरभ भारद्वाज ने कहा चुनाव में AAP चुनाव प्रचार ना कर सकें इसलिए पार्टी कार्यालय ही सील कर दिया है

वहीं दिल्‍ली सरकार की मंत्री आतिशी ने कहा यह चाहते हैं कि हमें गिरफ्तार कर लिया जाये ताकि हम चुनाव प्रचार ना कर सकें। उन्‍होंने कहा हमारा पार्टी आफिस सीज कर दिया गया है। उन्‍होंने भी दोहराया कि हम इस बार की शिकायत चुनाव आयोग जाकर करेंगे। उन्‍होंने कहा हम कार्यकर्ताओं से कहते हैं कि हमें इस तानाशाही को हराना है, जहां जहां की आपको ज़िम्मेदारी दी गई है वहां पर जाकर चुनाव प्रचार करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+