Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

दिल्ली में महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 2100 रुपये, 'महिला सम्मान योजना' के लिए कल से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन

Mukhya Mantri Mahila Samman Yojana: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दो नई योजनाओं के बारे में घोषणा की। इनमें से एक योजना 'महिला सम्मान योजना' है, जिसमें दिल्ली की महिलाओं को हर महीने 2,100 रुपये दिए जाएंगे। दूसरी योजना 'संजीवनी योजना' है, जिसके तहत 60 साल से ऊपर के बुजुर्गों को मुफ्त इलाज मिलेगा।

अरविंद केजरीवाल ने कहा, "हमने हाल ही में इन दोनों योजनाओं का ऐलान किया था। महिला सम्मान योजना के तहत हर महिला के खाते में 2,100 रुपये जमा किए जाएंगे, जिससे उन्हें बड़ी सहूलियत होगी। इन दोनों योजनाओं का रजिस्ट्रेशन 23 दिसंबर से शुरू हो जाएगा।"

delhi news jpg

घर-घर जाकर किया जायेगा योजनाओं के लिए रजिस्ट्रेशन

उन्होंने बताया कि 'महिला सम्मान योजना' और 'संजीवनी योजना' का रजिस्ट्रेशन आम आदमी पार्टी के वॉलिंटियर्स घर-घर जाकर करेंगे। इसके लिए दिल्ली का वोटर कार्ड जरूरी होगा। अगर किसी का वोटर कार्ड कटवा दिया गया है तो लोग वेबसाइट पर जाकर जांच सकते हैं और यदि उनका वोट कटवा दिया गया हो तो पार्टी से संपर्क करवा सकते हैं।

केजरीवाल खुद करेंगे रजिस्ट्रेशन की शुरुआत

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इन दोनों योजनाओं के लाभार्थियों की संख्या बड़ी होगी, जिसमें 35 लाख महिलाएं और 10-15 लाख बुजुर्ग शामिल होंगे। इसके साथ ही, उन्होंने कहा कि 23 दिसंबर से अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री आतिशी और मनीष सिसोदिया दिल्ली के कुछ इलाकों में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया की शुरुआत करेंगे।

संजय सिंह ने किया चुनाव में जीत का दावा

इसके अलावा, AAP के सांसद संजय सिंह ने कहा कि पार्टी आगामी दिल्ली विधानसभा चुनावों में पिछली बार से ज्यादा सीटें जीतेगी। उन्होंने कहा कि "महिला सम्मान योजना" दिल्ली में एक मास्टरस्ट्रोक साबित होगी, क्योंकि इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 2,100 रुपये मिलने से पार्टी को सभी वर्गों से समर्थन मिलेगा।

यह भी पढ़े दिल्ली चुनाव से पहले केजरीवाल ने शुरू की 'अंबेडकर स्कॉलरशिप योजना', अमित शाह पर साधा निशाना

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+