Delhi Chunav: स्वाति मालीवाल को दिल्ली पुलिस ने फिर से लिया हिरासत में, आखिर अब केजरीवाल के खिलाफ क्या किया?
Delhi Election 2025: आम आदमी पार्टी (AAP) की नेता और राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। स्वाति मालीवाल पर आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर महिलाओं के एक समूह के साथ यमुना नदी से पानी लेकर पहुंच कर हंगामा करने का आरोप है। सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि बोतल में यमुना का पानी लेकर स्वाति मालीवाल केजरीवाल के डमी पर डाल रही हैं।
स्वाति मालीवाल ने एक्स पोस्ट में कहा, "पूर्वी क्षेत्र की हजारों महिलाओं के साथ मैं यमुना के बेटे अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर जा रही हूं ताकि उन्हें यमुना का पानी पिला सकूं और डुबकी लगवा सकूं। केजरीवाल जी घबराएं नहीं।" हिरासत के बाद स्वाति मालीवाल के हैंडल से उनकी टीम ने पोस्ट किया और लिखा, ''केजरीवाल को यमुना में डुबकी लगवाने और यमुना का पानी पिलाने पहुंची स्वाति मालीवाल को पुलिस भेजकर हिरासत में लिया गया।''

स्वाति मालीवाल बोलीं- 'केजरीवाल महिलाओं से इतना डरते क्यों हैं'
राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल बोलीं, "अरविंद केजरीवाल महिलाओं से इतना डरते क्यों हैं? आज हजारों की तादाद में पूर्वांचली महिलाएं उनसे मिलने आई थीं और कहने आई थीं कि बाहर आइए, हम यमुना का पानी लेकर आए हैं... यमुना नदी का पानी जब हम लेकर आए, जो इस समय बिल्कुल दूषित है तो अरविंद केजरीवाल अपने घर में छिपकर बैठ गए...उन्हें बाहर आना चाहिए था और वह पानी पीना चाहिए था... डुबकी लगाना तो दूर वे बाहर तक नहीं आएं... वे (अरविंद केजरीवाल) डरते क्यों हैं?"
स्वाति मालीवाल ने कहा, ''अरविंद केजरीवाल की वजह से यमुना नदी सीधे-सीधे नाला बन चुकी हैं। यमुना नदी की हालत इतनी खराब हो गई है इसलिए हम सब अरविंद केजरावाल जी के घर जा रहे हैं और महिलाएं उनसे सवाल करना चाहती है कि छठ पूजा महिलाएं कहां करें?....यमुना नदी का काला पानी हम इक्ट्ठा कर उनके लिए लेकर जा रहे हैं।"












Click it and Unblock the Notifications