आप सांसद संजय सिंह का आरोप- जेल में केजरीवाल के साथ कुछ भी हो सकता है, उनके खिलाफ साजिश रची जा रही है

दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल में बंद हैं। दिल्‍ली शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस के आरोपी सीएम केजरीवाल हो लेकर आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह ने एक बार फिर बड़ा दावा किया है। संजय सिंह ने कहा तिहाड़ जेल में संजय सिंह के साथ कुछ भी हो सकता है, उनके खिलाफ साजिश रची जा रही है।

sanjay singh

शुक्रवार को आप सांसद संजय सिंह ने एक प्रेस कान्‍फ्रेंस की जिसमें उन्‍होंने आरोप लगाया कि भाजपा की ''कार्यप्रणाली'' किसी की हत्या तक करने के स्तर तक गिर सकती है।

पत्रकारों को संबोधित करते हुए संजय सिंह ने आम आदमी पार्टी के द्वारा ईडी और भाजपा पर लगाए गए आरोप को दोहराया। संजय सिंह ने कहा दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ साजिश रची जा रही है और जेल में उनके साथ कुछ भी हो सकता है।

संजय सिंह ने आरोप लगायश कि भाजपा की ''कार्यप्रणाली'' किसी की हत्या तक करने के स्तर तक गिर सकती है। हालांकि संजय सिंह के अरोपों पर भाजपा ने कोई प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त नहीं की है।

सांसद संजय सिंह ने केजरीवाल की बीमारी का "मजाक उड़ाने" के लिए भाजपा नेताओं की आलोचना की और कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री के बारे में "भ्रामक" खबरें मीडिया के माध्यम से फैलाई जा रही हैं।

संजय सिंह ने सवाल किया कि "अगर जेल के नियम किसी कैदी के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी किसी के साथ साझा करने की अनुमति नहीं देते हैं, तो ईडी ने गुरुवार को मीडिया में केजरीवाल का फर्जी डाइट चार्ट क्यों प्रचारित किया।"

गौरतलब है कि इससे पहले आप सांसद ने एक प्रेस कान्‍फ्रेंस की थी जिसमें उन्‍होंने तिहाड़ जेल से भेजा हुआ दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री केजरीवाल का संदेश दिया था, जिसमें केजरीवाल ने कहा था 'मेरा नाम अरविंद केजरीवाल है और मैं आतंकवादी नहीं हूं। केजरीवाल ने कहा था प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की केजरीवाल न तो टूटेंगे और न ही झुकेंगे।

दिल्ली की कैबिनेट मंत्री आतिशी ने गुरुवार को आरोप लगाया कि उत्पाद शुल्क नीति मामले में ईडी द्वारा गिरफ्तार किए गए सीएम केजरीवाल को जेल में घर का बना खाना और इंसुलिन न देकर मारने की साजिश रची गई थी, जेल अधिकारियों ने इस आरोप को खारिज कर दिया।

उनके आरोप ईडी द्वारा एक अदालत के समक्ष दावा किए जाने के कुछ घंटों बाद आए कि केजरीवाल मेडिकल जमानत या अस्पताल में स्थानांतरित होने के लिए टाइप 2 मधुमेह होने के बावजूद हर दिन आम, केले और मिठाई जैसे उच्च चीनी वाले खाद्य पदार्थ खा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+