'आरक्षण बिल के बावजूद महिलाएं 2024 में BJP को हराएंगी', संजय सिंह ने गिनाए कारण
AAP MP Sanjay Singh: 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' विधेयक लोकसभा और राज्यसभा में पास हो गया। इस बिल के पास होने के बाद राजनेताओं की अलग-अलग प्रतिक्रिया सामने आ रही है। वहीं, आम आदमी पार्टी इस 'महिला बेवकूफ बनाओ बिल' बता रही है।
महिला आरक्षण बिल पर आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा, 'आप 20 साल की योजना बनाकर महिला और लोगों की आंख में धूल झोंकने का काम कर रहे हैं।'

न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बात करते हुए राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) की मंशा पर सवाल उठाते हुए पूछा, 'एक बात बताएं आप (केंद्र सरकार) 10 साल से सत्ता में हैं, आपको कल ही पता चला है कि जनगणना और परिसीमन होना है।
इस दौरान संजय सिंह पूछा कि क्या यह आपको पहले से नहीं पता था? सच यह है कि इस बिल को लागू न करने की मंशा से ये धाराएं जोड़ी गई हैं...अगर आप यही चाहते तो इसे 2014 में पास करके 2019 में लागू कर सकते थे। 2019 में पास करके इस लोकसभा चुनाव 2024 में भी लागू कर सकते थे।
यह 'महिला बेवकूफ बनाओ' बिल है...2024 में देश की आधी आबादी एक साथ आएगी और उन्हें हरा देगी। इस दौरान बोलते हुए संजय सिंह ने कहा कि हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि 2026 तक कोई परिसमन या जनगणना नहीं होगी... 2026 के बाद पहली जनगणना 2031 में होगी।
2031 के बाद परिसीमन 7-8 साल में पूरा होगा, तब तक कौन कहा रहेंगे इसका कुछ पता नहीं। आप 20 साल की योजना बनाकर महिला और लोगों की आंख में धूल झोंकने का काम कर रहे हैं। इस दौरान संजय सिंह कहा कि SC/ST का आरक्षण जो आज है उसी के भीतर आरक्षण दिया जा रहा है। 33% आरक्षण के भीतर उन्हें आरक्षण नहीं मिल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications