'राहुल गांधी की तरह राघव चड्ढा को अयोग्य ठहराने की कोशिश', AAP सांसद का विशेषाधिकार समिति के नोटिस पर जवाब
आप सांसद राघव चड्ढा को विशेषाधिकार हनन के आरोपों पर नोटिस जारी किया गया है। जिसके बाद आप सांसद संजय सिंह ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है।
राज्यसभा की विशेषाधिकार समिति ने आज संसद में बैठक की। इस दौरान सांसद डॉ. सस्मित पात्रा, एस फांगनोन कोन्याक, डॉ. एम. थंबीदुरई और नरहरि अमीन द्वारा उनके खिलाफ लगाए गए विशेषाधिकार हनन के आरोपों पर आप सांसद राघव चड्ढा से जवाब मांगने का फैसला किया गया। इसके बाद राघव चड्ढा को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
वहीं, आप सांसद संजय सिंह ने इन आरोपों को गलत ठहराया है। उन्होंने कहा कि वे राघव चड्ढा को वैसे ही अयोग्य ठहराना चाहते हैं जैसे उन्होंने राहुल गांधी को अयोग्य ठहराया था। यह खतरनाक लोग हैं। कुछ भी कर सकते हैं। लेकिन, हम आम आदमी पार्टी के सिपाही हैं, इनसे डरेंगे नहीं, झुकेंगे नहीं। राघव फिर चुनकर आ जाएंगे। असल में पूरा मसला है क्या?

आप सांसद ने सवालिया अंदाज में कहा कि असल में पूरा मसला है क्या? क्या सेलेक्ट कमेटी के लिए कोई सदस्य के लिए कोई नाम प्रस्तावित कर सकता है? क्या किसी सिग्नेचर की जरूरत होती है, नहीं होती है।
सांसद संजय सिंह ने आगे कहा कि गृहमंत्री सदन में क्यों झूठ बोल रहे हैं। वो गलत जानकारी क्यों दे रहे हैं? किसी सेलेक्ट कमेटी बनाने के लिए, किसी दूसरे सदस्य का नाम प्रस्तावित करने के लिए, कोई सिग्नेचर की जरूरत नहीं होती है। इसलिए राघव ने किसी विशेषाधिकार का उल्लंघन नहीं किया है।












Click it and Unblock the Notifications