"पागल हो गई है, उनका दिमाग काम नहीं कर रहा" आखिर किस पर भड़के संजय सिंह?

AAP MP Sanjay Singh: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर राजधानी में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो चुकी हैं। अपने बेबाक बयानों के लिए जाने जाने वाले आम आदमी पार्टी के राज्‍यसभा सांसद ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला है। उन्‍होंने दिल्ली आबकारी नीति मामले में पूर्व मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आप नेताओं को कानूनी रूप से निशाना बनाए जाने का भाजपा पर आरोप लगाया है।

संजय सिंह ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अवैध हिरासत के लिए भाजपा की आलोचना की और इसे गैरकानूनी और अन्यायपूर्ण बताया। इसके साथ ही संजय सिंह ने भाजपा पर हमला बोलते हुए ऐसा बयान दिया है जिसकी जमकर चर्चा हो रही है।

AAP MP Sanjay Singh

संजय सिंह ने किया ये खुलासा

संजय सिंह ने दावा किया कि केजरीवाल को अवैध रूप से अरेस्‍ट किया गया और 6 माह तक जेल में बंद रखा गया, उनके छह महीने कौन लौटाएगा ? संजय सिंह ने बताया कि अधिकारियों ने अब कानूनी कार्रवाई के लिए गृह मंत्रालय से मंजूरी मांगी है, जिससे AAP नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।

भाजपा पागल हो गई है

आप राज्‍यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा "भाजपा ने दबाव बनाकर अधिकारी से ये विज्ञापन निकलवाया है कि दिल्ली आबकारी नीति मामले में आप नेताओं पर कार्रवाई होगी। आखिर भाजपा को अरविंद केजरीवाल के लिए इतनी नफरत क्यों है? केजरीवाल जो कहते हैं, वही करते हैं। भाजपा पागल हो गई है, उनका दिमाग काम करना बंद कर चुका है। भाजपा झूठ फैलाती है। आप वाले डरेंगे नहीं।"

संजय सिंह बोले भाजपा ने कानून की अवहेलना की

कानूनी मामलों पर भाजपा के रुख की तीखी आलोचना करते हुए सिंह ने उन पर कानून की अवहेलना करने का आरोप लगाया, केजरीवाल की गिरफ्तारी और उसके बाद छह महीने की जेल के लिए भाजपा पर जमकर बरसे।

संजय सिंह ने केजरीवाल की तारीफ की

संजय सिंह ने कहा इतनी चुनौतियों के बावजूद आम आदमी पार्टी सरकार ने 23 दिसंबर, 2024 को महिला सम्मान राशि और संजीवनी योजना की शुरुआत की। केजरीवाल ने अपने वादे को पूरा किया है। उन्‍होंने बताया इस योजना का उद्देश्‍य महिलाओं को 2100 रुपये की आर्थिक सहायता देना है और बुजुर्गों को मुफ्त स्वास्थ्य सेवा प्रदान करना है।

चुनाव से पहले आप ने शुरू की ये दो योजनाएं

बता दें अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में, AAP ने महिलाओं को सशक्त बनाने और बुजुर्गों की सहायता करने के उद्देश्य से महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना इस प्रतिबद्धता शुरू की है। 1जिसके त‍हत 18 वर्ष और उससे अधिक आयु की महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करके और बुजुर्गों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा की सुविधा प्रदान करके,

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+