सीएम केजरीवाल को 44 डिग्री तापमान में तिहाड़ में एक छोटी सी कोठरी में रखा गया है, AAP सांसद संजय सिंह ने उठाए
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार की शाम को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया है। अंतरिम जमानत खत्त होने के बाद तिहाड़ जेल में सीएम केजरीवाल के वापस जाने के बाद आम आदमी पार्टी सांसद सांसद दे जेल प्रशासन पर बड़ा आरोप लगाया है।
सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर संजय सिंह ने एक पोस्ट लिखी जिसमें उन्होंने लिखा जेल में तीन बार अलग-अलग मशीनों से अरविंद केजरीवाल का वजन नापा गया जिसमें एक में 61 Kg दूसरे से 64 kg तीसरे से 66.5 Kg आया जबकि जाने से पहले घर पर जब वजन लिया गया तो 63 kg था।

इसे साथ ही संजय सिंह कहा आज दिल्ली का तापमान 44 डिग्री रहा, इस भीषण गमी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को तिहाड़ की छोटी सी कोठरी में रखा गया है। उन्होंने खुलासा किया इस भीषण गर्मी से राहत के लिए जेल की छोटी सी कोठरी में एक भी कूलर तक का भी इंतज़ाम नही जबकि कुख्यात अपराधी को भी कूलर मिला है।












Click it and Unblock the Notifications