'जनता को मुफ्त सुविधाएं दी इसलिए', दिल्ली में गरजे AAP सासंद संजय सिंह

Sanjay Singh Rally: दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारी के मद्देनजर आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता दिल्ली के अलग अलग इलाकों में पदयात्रा निकाल रहे हैं। मंगलवार को मटियाला विधानसभा में आप सांसद संजय सिंह ने पदयात्रा निकाली और अरविंद केजरीवाल की चिट्ठी लोगों को बांटी। लोगों ने संजय सिंह का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया।

इस दौरान संजय सिंह बीजेपी पर जोरदार हमला किया। उन्होंने कहा कि अगर गलती से बीजेपी सरकार में आई तो केजरीवाल की ओर से दी जा रही सारी फ्री की सुविधाएं बंद कर देगी। संजय सिंह ने जनता से निवेदन किया कि इस बार आप की झोली में 70 सीटें देकर देखिए।

Sanjay Singh

पदयात्रा निकालने और विधानसभा के लोगों से मिलने पर संजय सिंह ने कहा, बीजेपी ने दिल्लीवालों के काम रोके, लेकिन अब केजरीवाल जी के जेल से बाहर आने के बाद दिल्लीवालों का हर काम हो रहा है। दिल्ली की जनता को मुफ़्त सुविधाएं दी इसलिए केजरीवाल जी को बीजेपी ने जेल में डाला। बीजेपी को दिया वोट तो दिल्ली की जनता की सभी मुफ़्त सुविधाएं बंद कर देगा। हमारी सरकार दिल्ली में मुफ्त शिक्षा, बिजली और बुजुर्गों की तीर्थयात्रा का काम जारी रखेगी।

आगे उन्होंने कहा कि अगर BJP को Vote दी तो वो दिल्ली की जनता की ये सभी सुविधाएं बंद कर देगी इसलिए अपने बेटे अरविंद केजरीवाल जी को 70 की 70 सीट जितायें। चौथी बार भी AAP की सरकार बनाएगी।

पदयात्रा में शामिल आप कार्यकर्ताओं ने कहा कि हमारी केजरीवाल के जेल जाने के बाद एलजी साहब ने बीजेपी के इशारे पर हमारी सारी सुविधाएं रोका दी, पत्र से पता चला कि दिल्ली के सीएम को टारगेट करके दिल्ली वासियों के काम रोके गए। इस बार बीजेपी दिल्ली में जीरो पर आउट होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+