संजय सिंह ने दिल्ली के मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र में की पदयात्रा

New Delhi: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने दिल्ली के मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र में अरविंद केजरीवाल का पत्र बांटा। मंगलवार को भी आप सांसद संजय सिंह ने पदयात्रा की। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और मंत्री इमरान हुसैन ने अलग अलग इलाकों में पदयात्रा की।

पदयात्रा के दौरान संजय सिंह ने लोगों से बातचीत किया और लोगों से उनका हालचाल जाना। इस दौरान उनके साथ स्थानीय विधायक सोमनाथ भारती और आप कार्यकर्ता मौजूद रहे। जगह जगह लोगों ने उनका स्वागत किया।

Sanjay Singh

लोगों को संबोधित करते हुए सांसद संजय सिंह ने बीजेपी पर हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि अरविंद केजरीवाल चौथी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बनेंगे। 70 की 70 सीटें आम आदमी पार्टी जीतेगी।

आगे उन्होंने कहा, अगर बीजेपी सत्ता में आई तो दिल्ली की जनता को मिलने वाली सारी मुफ़्त सुविधाएँ बंद कर देगी, इसलिए आम आदमी पार्टी को 70 की 70 सीट पर विजयी बनाना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+