25 साल बाद भी लागू नहीं होगा महिला आरक्षण बिल, संजय सिंह ने कहा- ये सिर्फ चुनावी जुमला
Sanjay Singh: 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' विधेयक लोकसभा में 19 सितंबर को पेश किया गया था और 20 सितंबर को यह विधेयक पास हो गया। महिला आरक्षण बिल के संसद में पेश होने के बाद से ही इसपर राजनेताओं की तरह-तरह की प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई थी।
महिला आरक्षण बिल का जहां कई नेताओं ने स्वागत किया तो वहीं, आम आदमी पार्टी के राज्यसभा संजय सिंह ने इसे बीजेपी सरकार का चुनावी 'जुमला' बताया। इस दौरान संजय सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह बिल आने वाले 20-25 साल में भी लागू नहीं होगा।

महिला आरक्षण बिल पर बोलते हुए संजय ने कहा, ये महिला आरक्षण बिल पिछले 20-25 साल से पेंडिंग था और आने वाले 20-25 साल में भी ये लागू नहीं होगा और उसके बाद भी लागू होगा कि नहीं ये पता नहीं है। अगर आपकी मंशा 33% महिलाओं को आरक्षण देने की है तो इसे 2024 के चुनाव में लागू कीजिए।
इतना ही नहीं, संजय सिंह ने इसे बिल महिलाओं को बेवकूफ बनाने वाला बिल बताया और कहा कि ये इनका सिर्फ चुनावी जुमला है। संजय सिंह ने आगे बोलते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी (AAP) इस चुनावी जुमले के खिलाफ़ अपना विरोध दर्ज करा रही है। अगर वास्तव में महिला आरक्षण करना चाहते हैं, तो 2024 में BILL लागू करिए।
इस दौरान संजय सिंह ने हाथरस कांड, पहलवानों के साथ बदसलूकी और उन्नाव कांड का भी जिक्र किया। उन्होंने बोलते हुए कहा कि हमेशा BJP अत्याचारियों के साथ खड़ी हुई है। इतना ही नहीं, उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश की महिलाओं के खिलाफ बताया। इतना ही नहीं, संजय सिंह ने ट्वीट करते हुए कहा, 'बिना 'दिल' के 'बिल' लाओगे तो 'नाकाबिल' कहलाओगे।'












Click it and Unblock the Notifications