आप सांसद संजय सिंह बोले- ये महिला आरक्षण विधेयक नहीं बल्कि 'महिला बेवकूफ बनाओ' विधेयक है

Women Reservation Bill: संसद में पांच दिवसीस विशेष सत्र चल रहा है। इस विशेष सत्र में कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल ने मंगलवार को महिला आरक्षण विधेयक पेश किया था। सत्र के तीसरे दिन महिला आरक्षसा बिल पर लोकसभा में चर्चा शुरू हो चुकी है। इस बिल में लोकसभा और राज्‍य की विधानसभाओं में 33 फीसदी महिला आरक्षण की बात की गई है।

महिला आरक्षण बिल को पक्ष और विपक्ष के नेता अपनी प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त कर रहे हैं। वहीं इस बीच आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह ने महिला आरक्षण विधेयक को महिला को बेवकूफ बनाओ विधेयक बताया है। आइए जानते हैं मोदी सरकार द्वारा पेश किए गए इस बिल के बारे में संजय सिंह ने क्‍या कहा?

AAP MP Sanjay Singh

यह 'महिला बेवकूफ बनाओ' विधेयक है

आप सांसद संजय सिंंह ने कहा ये निश्चित रूप से ये महिला आरक्षण विधेयक नहीं है, यह 'महिला बेवकूफ बनाओ' विधेयक है। उन्‍होंने कहा हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्‍योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सत्‍ता में आने के बाद से उनके द्वारा किए गए कोई भी वादे पूरे नहीं हुए हैं।

भाजपा एक और 'जुमला' लेकर आई है

संजय सिंह ने कहा यह महिला आरक्षण पीएम मोदी द्वारा लाया गया जुमला है। य‍दि आप विधेयक लागू करना चाहते हैं तो आम आदमी पार्टी पूरी तरह से आपके साथ खड़ी है लेकिन इसे 2024 में लागू करें। उन्‍होंने कहा क्‍या आपको लगता है कि देश की महिलाएं मूर्ख हैंं? महिला विरोधी भाजपा एक और जुमला लेकर आई है। संजय सिंह ने कहा ये महिला आरक्षण बिल के नाम पर जुमला है।

अगर मंशा साफ है तो 2024 में इसे लागू करें

आप सांसद ने कहा देश की महिलाएं, राजनीतिक दल भाजपा के इस चुनावी हथकंडोंं को अच्‍छे से समझते हैं। इसलिए हम कहते हैं कि अगर उनकी मंशा साफ है तो इस महिला आरक्षण बिल को 2024 में लागू करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+