AAP सांसद संजय सिंह ने छठ पूजा और जेपीसी को लेकर बीजेपी पर बोला हमला

Chhath Puja: छठ पूजा खत्म हो गया लेकिन दिल्ली में इसे लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। आम आदमी पार्टी और बीजेपी के नेता एक दूसरे पर सियासी आरोप लगाने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे। बीते दिनों दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज और सांसद बांसुरी स्वराज के बीच जुबानी जंग छिड़ गई थी। आज छठ पर्व के समापन के बाद भी सियासत थमने का नाम नहीं ले रहा। आप सांसद संजय सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस किया। संजय सिंह ने कहा कि BJP ने हर प्रयास किया कि दिल्ली के अंदर छठी मईया की पूजा अच्छे ढंग से पूरी ना हो पाए।

संजय सिंह ने कहा कि केजरीवाल जी के नेतृत्व में AAP की सरकार और पूर्वांचल के भाई-बहनों ने पूरा इंतजाम किया कि हर्षोल्लास के साथ छठ का महापर्व पूर्वांचली भाई-बहन मनाएं। मुझे ये बताते हुए खुशी हो रही है कि पिछले 10 सालों में जिस तरह से दिल्ली में छठ पूजा के लिए शानदार घाटों का इंतजाम केजरीवाल जी ने करवाया उसकी वजह से UP, हरियाणा से भी लोग दिल्ली आकर पूजा करते हैं। जहां 2014 में सिर्फ 60 घाट थे वहीं अब 1800 से ज्यादा शानदार घाट बने जहां बहुत अच्छे से पूजा संपन्न हुई।

Sanjay Singh

उन्होंने कहा, AAP की सरकार जब 2014 में पहली बार बनी तब दिल्ली में सिर्फ 60 घाटों पर पूजा का आयोजन होता था लेकिन केजरीवाल जी के नेतृत्व में छठी मईया की पूजा के इस लोक आस्था के महापर्व को जन जन तक पहुंचाने के लिए सरकार के स्तर पर हर संभव मदद की गई। केजरीवाल जी ने जो शुरुआत की है ऐसा करने वाली देश की ये पहली सरकार है जहां सरकारी सहायता से लोगों की धर्म आस्था के पर्वों को मनाने में मदद की जाती है।

1800 घाटों पर व्यवस्था किया

आप सांसद ने दिल्ली सरकार द्वारा की गई तैयारियों को लेकर कहा कि BJP के राज में एक भी छठ पूजा नहीं हुई बल्कि जो पूजा यमुना किनारे होती थी उसमें बाधा डालकर उसे बंद करवाया गया। ये तो आम आदमी पार्टी का Idea था जितने भी सरकारी मैदान हैं वहाँ घाट बनाकर शुद्ध पानी डाल कर पूजा की व्यवस्था की जाए।
और इसी का नतीजा है कि 1800 घाटों पर सुंदर व्यवस्था थी कि भारी संख्या में लोग आये। हमें लगता है कि अगली बार तो 3200 घाट बनाने पड़ेंगे।

JPC को लेकर साधा निशाना

साथ ही संजय सिंह ने माधवी बुच के मामले को लेकर जेपीसी का जिक्र किया और मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि JPC तानाशाही का मंच नहीं है, JPC चर्चा का मंच है जहां स्टेक होल्डर्स की बात सुनी जाए जिनसे जुड़ा मुद्दा है उनकी बात सुनी जाए। वहां मोदी का गुणगान करने वाले लोगों को आप बुलाएंगे तो ऐसी बैठक में हम लोग क्यों जायेंगे? ये देश में सारे धार्मिक स्थलों की जमीनों का कब्जा करके अदाणी को देना चाहते हैं, यही उनका मकसद है जैसे अयोध्या में सेना की जमीन अदाणी को दी गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+