10 महीने की बच्ची की जान बचाने के लिए आगे आए AAP सांसद संजय सिंह

Delhi Latest News: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एक बार फिर स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (Spinal Muscular Atrophy) का मुद्दा उठाया है। संजय सिंह ने इस बार SMA टाइप' 1 से पीड़ित नौ महीने की बच्ची को लेकर एक्स पर पोस्ट किया है। उन्होंने कहा कि इस बीमारी से मुक्ति दिलाने के लिए जो इंजेक्शन लगता है, उसकी कीमत 10 करोड़ है। केंद्र सरकार इससे पीड़ित बच्चों व उनके अभिभावकों की मदद के लिए आगे आएं।

उन्होंने कहा, 10 महीने की इस छोटी सी बच्ची को ये नहीं मालूम कि वो कितनी गंभीर बीमारी से जूझ रही है। इस बच्ची को भी वही गंभीर बीमारी Spinal Muscular Atrophy है जिसको लेकर मैं कई बच्चों के लिए अभियान चला चुका हूँ। मैंने संसद में भी सरकार से अनुरोध किया था कि इस बीमारी के इलाज के लिए कोई समाधान निकालना चाहिए और इसके इलाज के लिए इंजेक्शन बनाने वाली कंपनी से बात करनी चाहिए।

Sanjay Singh

साथ ही उन्होंने लोगों से आगे आकर मदद करने की अपील की। संजय सिंह ने कहा Impact guru के माध्यम से इस बच्ची जैशवी यादव के लिए अभियान चलाया जा रहा है। आप भी अपना सहयोग इस बच्ची के इलाज के लिए दे सकते हैं। सहयोग करने के लिए Impact guru पर RBL bank में Account Number - 2223330002979391 में आप जो भी सहयोग कर सकें वो जरूर करें। मैं अपनी तरफ से 1 लाख रुपये का सहयोग कर रहा हूँ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+