'CM का सामान फिकवाना दिल्ली की जनता का अपमान..', आप सांसद संजय सिंह का LG पर हमला

Delhi CM House: दिल्ली के सीएम आवास को सील कर दिया गया है। सीएम कार्यालय ने आवास खाली कराए जाने पर पहली प्रतिक्रिया दी। दिल्ली के सीएम कार्यालय ने कहा कि इतिहास में पहली बार मुख्यमंत्री का आवास खाली कराया गया, भाजपा के इशारे पर उपराज्यपाल ने जबरन मुख्यमंत्री का सामान CM आवास से बाहर रखवा दिया। अब ये मामला तूल पकड़ता हुआ नजर आ रहा है। आप सांसद संजय सिंह का इस पूरे मामले पर बयान सामने आया है।

संजय सिंह ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि इतिहास में पहली बार एक चुनी हुई महिला मुख्यमंत्री का सामान बीजेपी के LG द्वारा मुख्यमंत्री आवास से फिकवा दिया गया। PWD विभाग ने रविवार को ही मुख्यमंत्री आवास की चाबी दे दी थी, तो फिर LG ने किस आधार पर आतिशी का सामान बाहर फिकवा दिया? 27 साल से वनवास झेल रही है और अब वह मुख्यमंत्री आवास पर कब्जा करना चाहती है।

Sanjay Singh

मुख्यमंत्री नहीं बल्कि एक चुनी हुई सरकार का अपमान है

आप सांसद ने कहा कि एलजी साहब पार्षद का चुनाव नहीं जीत सकते अब दिल्ली की जनता द्वारा चुनी हुई सरकार को नियंत्रित करना चाहते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी ने आवास खाली किया। GAD विभाग ने आधिकारिक रूप उनके खिलाफ कोई भी बकाया नहीं होने की बात कही।

संजय सिंह ने कहा, आतिशी जी को इस आवास की चाबी सौंप दी गई और उनका सामान भी रखवा दिया गया था। लेकिन अब उनका सामान बाहर फिकवाना दिल्ली की जनता का अपमान है। उन्होंने सिफ्ट होने के बाद अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ वहां बैठक भी की। फिर भी उनका सामान बाहर फिकवा दिया। आपने एक महिला मुख्यमंत्री का जो अपमान किया है, मां दुर्गा भी आपको मांफ नहीं करेंगी।

आतिशी के कार्यालय ने कही ये बात

मुख्यमंत्री आतिशी के कार्यालय की ओर से कहा गया कि देश में पहली बार, जब वर्तमान मुख्यमंत्री का आवास खाली कराया गया है। सीएम कार्यालय ने उपराज्यपाल के इशारे पर आवास खाली कराने का आरोप लगाया। साथ ही मुख्यमंत्री कार्यालय ने यह भी आरोप लगाया कि एलजी की तरफ से बीजेपी के किसी बड़े नेता को आवास आवंटित करने की तैयारी तल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+