शराब घोटाले की चार्जशीट में मेरा नाम पूरी तरह गलत, मेरी छवि को धूमिल करने की साजिश: सांसद राघव चड्ढा
दिल्ली शराब नीति घोटाले में ईडी की चार्जशीट में आप राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा का नाम होने की खबरों के बीच बड़ा खुलासा हुआ है। राघव चड्ढा ने मामले को गलत ठहराया है। उन्होंने कहा कि यह तथ्य पूरी तरह गलत है।

दिल्ली शराब नीति घोटाले (Delhi Liquor Scam) मामले की प्रवर्तन निदेशालय( ईडी) की चार्जशीट में आप राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा का नाम शामिल होने की मीडिया खबरों के बीच प्रतिक्रिया सामने आई। आप राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय द्वारा दर्ज की गई शिकायत में मुझे आरोपी के रूप में नामित किए जाने वाली रिपोर्ट तथ्यात्मक रूप से गलत है। मेरी प्रतिष्ठा और विश्वसनीयता को नुकसान पहुंचाने के लिए दुर्भावनापूर्ण प्रचार का हिस्सा प्रतीत होते हैं।
आगे कहा कि ईडी द्वारा दायर की गई किसी भी शिकायत में मुझे आरोपी या संदिग्ध के रूप में नामित नहीं किया गया है। उक्त शिकायतों में मुझ पर किसी प्रकार का कोई आरोप नहीं है। उन्होंने साफ किया कि मेरा नाम शिकायत में आरोपी या संदिग्ध के रूप में कहीं भी नहीं लिखा गया है।
आगे कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि शिकायत में मेरा नाम किसी मीटिंग में शामिल होने को लेकर है। लेकिन, इस तरह के आरोपों का आधार अस्पष्ट है। मैं मीडिया से अनुरोध करता हूं कि गलत रिपोर्टिंग न करें। वरना कानूनी कार्रवाई करने को मैं भी मजबूर रहूंगा।
मनीष सिसोदिया जेल में
आपको बता दें कि इसी शराब नीति घोटाले मामले में दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया भी भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में बंद है। उनपर सीबीआई और ईडी दोनों ही अपना शिकंजा कसे हुए है।












Click it and Unblock the Notifications