AAP सांसद राघव चड्ढा का दावा- CBI और ED के 95 फीसदी मामले विपक्ष के राजनेताओं के खिलाफ हैं
दिल्ली आम आदमी पार्टी सांसद राघव चड्ढा ने प्रर्वतन निदेशालय (ED) द्वारा की जा रही छापेमारी और गिरफ्तारी पर नाराजगी जताई है। मंंगलवार को आप राज्यसभा सांसद राघव चड्ढ़ा ने एक प्रेस कान्फ्रेंस की जिसमें उन्होंने दावा किया कि सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय द्वारा दर्ज किए गए 95 फीसदी मामले विपक्षी पार्टियों के राजनेताओं के खिलाफ है।

आप सांसद राघव चड्ढा ने कहा भाजपा शासित राज्यों में एजेंसियां साइलेंट हैं और गैर भाजपा शासित राज्यों में एजेंसिंयां वायलेंट यानी हिंसक हैं।
आप सांसद ने कहा 2004 से 2014 तक जब यूपीए सरकार के केंद्र में थी तब प्रर्वतन निदेशालय ने 112 स्थानों पर छापे मरे थे लेकिन 2014 से 2023 तक ईडी ने 3100 स्थानों पर छापेमारी की। राघव चड्ढा ने दावा किया कि एनडीए सरकार में सीबीआई और ईडी द्वारा की गई ये सभी छापेमारी भाजपा के विपक्षी दलों के राजनेताओं के खिलाफ है।
आप सांसद ने कटाक्ष करते हुए कहा कि उनका आम आदमी पार्टी से विशेष प्रेम है। केंद्रीय एजेंसियों ने हमारे कई नेताओं को झूठे मामलों में जेल में डाल दिया। राघव चड्ढा ने बिना नाम लिये कहा यह किया जाएगा केवल उन लोगों द्वारा जो भारत गठबंधन से डरते हैं।
बता दें राघव चड्ढा की ये प्रतिक्रिया दिल्ली आप सांसद संजय सिंह को कथित शराब नीति घोटाले के तहत जेल भेजे जाने और प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आप विधायक अमानतुल्लाह खान के ठिकानों पर छापेमारी के बा बाद आई है।
ईडी ने दिल्ली भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) और केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा दायर दो एफआईआर के आधार पर आप विधायक अमानतुल्लाह के खिलाफ ये कार्यवाही की है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने अमानतुल्लाह के खिलाफ दिल्ली वक्फ बोर्ड के कामकाज में वित्तीय अनियमिताओं और हेरफेर के आरोप में केस दर्ज किया था।
बता दें आप विधायक अमानतुल्लाह दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष रह चुके हैं। ईडी ने एससीबी की एफआईआर के आधार पर ये मंगलवार को ये छापेमारी शुरू की है। अमानतुल्लाह पर आरोप है कि दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष पद पर रहते हुए उन्होंने कई लोगों को गलत तरीके से भर्ती किया था।
#WATCH | AAP MP Raghav Chadha says, "In BJP-ruled states agencies are silent and in non-BJP ruled states agencies are violent. From 2004 to 2014, when there was UPA Govt in power, ED raided only 112 locations. But from 2014 to 2023, ED raided 3100 locations. 95% of the cases… pic.twitter.com/zxLFRTPyoO
— ANI (@ANI) October 10, 2023












Click it and Unblock the Notifications