दिल्लीवालों का काम रोकने के लिए केजरीवाल को जेल में डाला, संजय सिंह का बीजेपी पर हमला

New Delhi: दिल्ली में जीत की हैट्रिक लगाने के लिए आम आदमी पार्टी जी तोड़ मेहनत कर रही है। इस कड़ी में लगातार वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकों को दौर चल रहा है। सोमवार को आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह आज लक्ष्मी नगर विधानसभा में पदयात्रा की और 'अरविंद केजरीवाल' का पत्र स्थानीय जनता में वितरित किया। संजय सिंह ने कहा कि पदयात्रा के दौरान जनता का उत्साह बता रहा है कि इस बार भी दिल्ली की जनता अपने बेटे-अपने भाई अरविंद केजरीवाल जी को ही मुख्यमंत्री चुनेगी।

इस पदयात्रा के दौरान संजय सिंह का सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। कहीं किसी ने उन्हें गले गलाया तो कहीं किसी ने चाय पिलाया। लोगों ने उनसे अपनी शिकायतें साझा की। इस दौरान उन्होंने लोगों को आश्वास्त किया कि तीसरी बार सरकार बनने पर दिल्ली में ऐतिहासिक काम किया जाएगा।

Sanjay Singh

जनता को संबोधित करते हुए करते हुए उन्होंने कहा कि एक तरफ केजरीवाल जी ने दिल्ली के लोगों को मुफ्त बिजली-पानी दिया, मुफ़्त शिक्षा-मुफ़्त इलाज दिया। महिलाओं को मुफ़्त बस सफ़र और बुजुर्गों को मुफ़्त तीर्थ यात्रा की सुविधा दी। दूसरी तरफ़ अगर BJP जीत गई तो वो दिल्ली के लोगों की मुफ़्त बिजली-पानी, मुफ़्त शिक्षा-इलाज सब बंद कर देगी। इसलिए इन मक्कारों से सावधान और सतर्क रहना और केजरीवाल जी को 70 की 70 सीट जिता देना।

आप सांसद ने दिल्ली के बजट को लेकर कहा कि एक तरफ़ केजरीवाल जी ने दिल्लीवालों को सब सुविधाएं मुफ़्त देने के बाद भी, मुनाफ़े वाला बजट दिया है। दूसरी तरफ़ मोदी और बीजेपी ने दिल्लीवालों की सभी मुफ़्त सुविधाएँ और काम रोकने के लिए केजरीवाल जी और हम सब को जेल में डाल दिया।

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, मंत्री सौरभ भारद्वाज और इमरान हुसैन ने भी अन्य विधानसभा क्षेत्र में पदयात्रा किया। इस दौरान आप नेताओं ने लोगों से भेंट मुलाकात की। साथ ही बचे हुए काम कराए जाएंगे। बीते दिनों पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी पदयात्रा की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+