दिल्ली में बढ़ते अपराध को लेकर AAP विधायकों ने LG को पत्र लिखकर मिलने का समय मांगा
New Delhi: दिल्ली की बिगड़ती कानून व्यवस्था और गैंगस्टरों के बढ़ते आतंक को देखते हुए AAP विधायक उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मुलाकात करना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने पत्र लिखकर एलजी से मीटिंग के लिए समय मांगा है।
आप विधायकों का कहना है कि दिल्ली में गैंगस्टर का खौफ बढ़ता जा रहा है। अवैध वसूली के लिए कारोबारियों को धमका रहे हैं। इसके लिए अपराधी दुकानों में फायरिंग भी कर रहे हैं। इससे व्यवसायियों के बीच डर का माहौल है। इस संबंध में वे LG से मुलाकात करना चाहते हैं।

पत्र में विधायकों ने लिखा, कल कारोबारियों और उनके घरों पर फायरिंग की तीन घटनाएं हुई हैं। देश की राष्ट्रीय राजधानी होने के नाते ऐसी घटनाएं दिल्ली के लिए शर्मासार करने वाली और दिल्ली की प्रतिष्ठा खराब करने वाली हैं। जिस प्रकार से राजधानी में गैंग एक्टिव हो रहे हैं, उससे व्यवसायी और आमजन असुरक्षा और भय के माहौल में जी रहे हैं। दिल्ली विधानसभा में भी इस मामले को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। आगे उन्होंने लिखा, हमलोग दशकों से दिल्ली में रह रहे हैं लेकिन आज कानून-व्यवस्था सबसे बदतर स्थिति में है।
एलजी से विनेदन करते हुए कहा कि राष्ट्रीय राजधानी (NCT) होने के नाते दिल्ली की पुलिस केंद्र सरकार और एलजी के अधीन है, इसलिए मामले को आपके संज्ञान में लाना चाहते हैं और इसपर सार्थक चर्चा करने के लिए मुलाकात करना चाहते हैं।
मनीष सिसोदिया ने भी उठाया मामला
पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सोमवार को BJP पर निशाना साधते हुए X पर पोस्ट किया कि , भाजपा ने दिल्ली को गैंगस्टरों की राजधानी बना दिया है। सिसोदिया ने कहा, भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा, जिस तरह रोजाना किसी न किसी व्यापारी के यहाँ गोलियां चलने, फिरौती मांगने की घटनायें हो रही हैं इससे साफ है कि इन गैंगस्टरों को भाजपा का वरदहस्त प्राप्त है।












Click it and Unblock the Notifications