दिल्‍ली विधासभा के बाहर आप विधायकों ने दोषी अफसरों को सस्‍पेंड करने की मांग को लेकर किया जमकर हंगामा

दिल्‍ली में इन दिनों बजट सत्र चल रहा है। सोमवार को मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि दिल्‍ली में सरकारी अधिकारी काम नहीं कर रहे हैं और ना ही दिल्‍ली सरकार की बात मान रहे हैं। इसी बात को लेकर मंगलवार को आम आदमी पार्टी के विधायकों ने विधानसभा में जमकर हंगामा किया और हाथों में तख्तियां लेकर नारे लगाए।

aap

बता दें दिल्ली जल बोर्ड की वन टाइम सेटलमेंट स्कीम पर सोमवार संकल्‍प पास करने के बाद सीएम केजरीवाल ने इस बात को विधानसभा में उजागर किया था कि भाजपा के दबाव में आकर सरकारी अधिकारी काम नहीं कर रहे हैं।
वहीं इसके 24 घंटे बाद आज दिल्‍ली के आप विधायकों ने दिल्ली विधानसभा के परिसर में भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए विधानसभा में आज प्रदर्शन किया।

इसके साथ ही आप विधायकों ने नारे लगाते हुए आधिकारियों को सस्‍पेंड करने की उपराज्‍यपाल से मांग की। आप विधायकों ने "एलजी साहब दोषी अफ़सरों को सस्पेंड करो", भाजपा वालों केजरीवाल को पानी बिल माफ़ करने दो के नारे लगाए।

आम आदमी पार्टी के विधायकों ने तख्तियां हाथों में लेकर पहले विधानसभा परिसर में नारे लगाते हुए मार्च किया और अघिकारियों को तुरंत सस्‍पेंड की मांग उपराज्यपाल से की।

इसके बाद विधानसभा परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने बैठकर आप विधायकों ने प्रदर्शन किया।

आप विधायकों ने दिल्ली की केजरीवाल सरकारी की पानी के बिल माफ करने वाली योजना रोकने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। भाजपा पर हमला बोलने के साथ आप विधायकों ने दिल्‍ली उपराज्यपाल से सवाल किया कि कि दिल्‍ली सरकार का काम रोकने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+