AAP ने सौरभ भारद्वाज को बनाया दिल्ली जल बोर्ड का नया उपाध्यक्ष, राघव चड्ढा की जगह दी गई जिम्मेदारी

नई दिल्ली, मार्च 22। आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज को दिल्ली जल बोर्ड का नया उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। आपको बता दें कि सौरभ भारद्वाज ग्रैटर कैलाश से विधायक हैं और पार्टी के प्रवक्ता हैं। उन्हें राघव चड्ढा की जगह दिल्ली जल बोर्ड का नया उपाध्यक्ष बनाया गया है। राघव चड्ढा को पार्टी ने पंजाब से राज्यसभा उम्मीदवार घोषित किया है। उनका राज्यसभा जाना तय माना जा रहा है। राघव चड्ढा को आम आदमी पार्टी ने पंजाब में चुनाव लड़ाने की जिम्मेदारी दी गई थी। पंजाब में पार्टी की जीत के बाद उनका कद बढ़ा दिया गया है।

AAP MLA Saurabh Bharadwaj

कौन हैं सौरभ भारद्वाज?

आपको बता दें सौरभ भारद्वाज लगातार तीन बार से ग्रेटर कैलाश विधानसभा सीट से विधायक चुने जा चुके हैं। साल 2013, साल 2015 और फिर साल 2020 में हुए चुनावों में सौरभ भारद्वाज विधायक चुने गए थे। इसके अलावा वह बीते पांच साल से आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता भी हैं। साथ ही उन्हें पार्टी ने अगले साल होने वाले एमसीडी चुनाव के लिए भी बड़ी जिम्मेदारी दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+