'दिल्ली के उपराज्यपाल 1400 करोड़ रुपये के खादी घोटाले में संलिप्त', AAP विधायक दुर्गेश पाठक ने लगाया आरोप
AAP MLA Durgesh Pathak ने दिल्ली के उपराज्यपाल VK Saxena पर करोड़ों रुपये के घोटाले में संलिप्त होने का आरोप लगाया है। Delhi LG Multi Crore Khadi Scam के आरोप का सामना कर रहे हैं। AAP MLA Durgesh Pathak delhi lg vk saxen
नई दिल्ली, 29 अगस्त : आम आदमी पार्टी के विधायक दुर्गेश पाठक ने उपराज्यपाल विनय सक्सेना पर 1400 करोड़ रुपये के घोटाले में संलिप्त होने का आरोप लगाया है। इस आरोप के बाद सियासी गलियरों में हड़कंप मच गया है। बता दें कि उपराज्यपाल और दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार के बीच अक्सर अधिकारों को लेकर टकराव देखा गया है, लेकिन दुर्गेश पाठक का आरोप अप्रत्याशित है।

Recommended Video
1400 करोड़ रुपये का खादी घोटाला
दिल्ली के उपराज्यपाल पर आप विधायक दुर्गेश पाठक ने सोमवार को करोड़ों के 'खादी घोटाले' का आरोप लगाया। दिल्ली विधानसभा में पेश किए गए विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के बीच, आप विधायक दुर्गेश पाठक ने कहा, दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना 1400 करोड़ रुपये के "खादी घोटाले" में शामिल हैं। दिल्ली विधानसभा में आप विधायक दुर्गेश पाठक ने में केवीआईसी के मुख्य कैशियर संजीव कुमार का बयान पढ़ा।
सीबीआई ने वीके सक्सेना का मामला दबाया !
AAP MLA Durgesh Pathak का आरोप है कि केवीआईसी कैशियर संजीव कुमार ने नोटबंदी के समय केवीआईसी अध्यक्ष विनय कुमार शर्मा के कहने पर काला धन निकाले जाने की बात कही है। बकौल दुर्गेश पाठक, सीबीआई ने मामला दर्ज किया लेकिन प्राथमिकी में उपराज्यपाल विनय सक्सेना का नाम तक नहीं लिखा गया।' दुर्गेश पाठक ने दावा किया कि सीबीआई ने वीके सक्सेना पर छापेमारी नहीं की और मामले को दबा दिया गया।
विनय सक्सेना खादी घोटाले में कैसे ?
बता दें कि विनय कुमार शर्मा उपराज्यपाल बनने से पहले खादी और ग्रामोद्योग आयोग (KVIC) के अध्यक्ष रह चुके हैं। KVIC सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) मंत्रालय के तहत काम करता है। केवीआईसी में शर्मा अक्टूबर 2015 से मई 2022 तक रहे। दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल के स्थान पर मई 2022 में वीके सक्सेना दिल्ली के उपराज्यपाल बने।

दिल्ली विधानसभा में हंगामा
दिल्ली विधानसभा में करोड़ों के खादी घोटाले में एलजी वीके सक्सेना पर आरोप लगने के बाद आप विधायकों ने उन्हें हटाने की मांग की। उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना के खिलाफ लगे भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच आप विधायकों ने विधानसभा में जमकर नारेबाजी की। हाथों में बैनर और तख्तियां लिए भी देखा गया।
संवैधानिक संकट खड़ा होने की आशंका
आम आदमी पार्टी की सरकार और दिल्ली के उपराज्यपाल के बीच टकराव कोई नई बात नहीं। हालांकि, इस बार आम आदमी पार्टी के विधायक दुर्गेश पाठक ने जो आरोप लगाए हैं, वह गंभीर प्रकृति के हैं। संवैधानिक पद पर आसीन उपराज्यपाल पर करोड़ों के घोटाले में संलिप्त होने के आरोप लगे हैं। इससे राजनीतिक टकराव के साथ साथ संवैधानिक संकट खड़ा होने की आशंका है।












Click it and Unblock the Notifications