18 घंटे की पूछताछ के बाद ED दफ्तर से निकले आप विधायक अमानतुल्लाह खान
आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान ईडी के सामने लंबी पूछताछ के बाद गुरुवार देर रात अपने घर पहुंचे।
पूछताछ के लिए मैं ईडी के दफ्तर गया था। सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि 18 अप्रैल को जांच में शामिल हो, जिसके बाद मैं ईडी के ऑफिस गया था, जहां 11-12 घंटे तक मुझसे पूछताछ हुई।
अमानतुल्लाह खान ने कहा कि उन्होंने मुझसे जो सवाल पूछे, उसका मैंने अच्छे से जवाब दिया।बता दें कि ईडी ने अमानतुल्लाह खान को दिल्ली वक्फ बोर्ड में कथित अनियमितता मामले में समन किया था। जिसके बाद वह ईडी के दफ्तार पूछताछ के लिए पहुंचे थे।

जिस तरह से अमानतुल्लाह खान से घंटों तक ईडी ने पूछताछ की उसको लेकर आम आदमी पार्टी ने पीएम मोदी पर तीखा हमला बोला है। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को, अमित शाह और भाजपा को बहुत साफ शब्दों में कहना चाहता हूं कि दिल्ली में तुम्हारा ऑपरेशन लोटस सफल नहीं होने वाला है।
आपकी तानाशाही का अंत होगा, भाजपा वालों तुम्हारी तानाशाही का अंत होगा। ये जो पूरा मामला 2016 से चल रहा है, इस मामले में सीबीआई ने चार्जशीट दाखिल की। उस चार्जशीट पर अमानतुल्लाह की गिरफ्तारी नहीं हुई, एसीबी के मामले में बेल हुई, इसके बाद इसमे ईडी कूद पड़ती है। ईडी को सुप्रीम कोर्ट ने हिदायत दी कि आपके पास सेक्शन 50 के बयान के अलावा अमानतुल्लाह के खिलाफ सबूत नहीं है।
लेकिन इसके बाद भी ईडी द्वारा उन्हें गिरफ्तार करने की खबरें आ रही हैं। यह मामला झूठा मामला है। इसे सिर्फ दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार को गिराने के लिए, विधायकों को तोड़ने के लिए, दिल्ली के मंत्रियों को तोड़ने के लिए देश के प्रधानमंत्री, भाजपा अभियान चला रही है। कभी हमारे मंत्री, विधायक को गिरफ्तार करती है, हमारे सीएम को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें दवाएं नहीं दे रहे हैं।
आम आदमी पार्टी पूरी तरह से अमानतुल्लाह खान के साथ खड़ी है। हमारे एक भी नेता और विधायक के साथ कोई भी कार्रवाई होगी तो हम उसके साथ खड़े हैं। यह पूरा मामला आम आदमी पार्टी को तोड़ने, विधायक, मंत्रियों को तोड़ने, आप सरकार को गिराने के लिए है। ऐसे ही आप हमारे विधायक को जेल में डाल देंगे, हम हाथ-हाथ पर हाथ रखे नहीं बैठे रहेंगे। हमारे पास लोकतंत्र में जो अधिकार हैं, उसका इस्तेमाल करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications