बिजली मंत्री आतिशी का दावा- डिमांड बढ़ने के बावजूद बिना कटौती के दिल्‍ली में हो रही बिजली सप्‍लाई

दिल्ली की बिजली मंत्री आतिशी ने बुधवार को दावा किया कि दिल्‍ली सरकार ने 21 मई को 7,717 मेगावाट की अधिकतम बिजली मांग को बिना किसी बिजली कटौती के सफलतापूर्वक पूरा किया।

दिल्ली के वास्तविक समय के आंकड़ों के अनुसार, शहर की अधिकतम मांग ने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। उन्होंने बताया कि अपराह्न तीन बजकर 33 मिनट पर यह 7,717 मेगावाट पर पहुंच गया।

atishi

इसके साथ ही उन्‍होंने कहा अगर आने वाले महीनों में आंकड़ा 8000 मेगावाट तक भी पहुंच जाता है, तो वे इसे पूरा करने के लिए सभी उपाय करेंगेस्टेट लोड डिस्पैच सेंटर की सुविधा होगी।

अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली की पिछली सर्वकालिक उच्च बिजली मांग 29 जून, 2022 को 7,695 मेगावाट दर्ज की गई थी।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए आतिशी ने कहा कि चरम मांग के बावजूद बिजली आपूर्ति में कोई समस्या नहीं है। उन्‍होंने कहा हम 24 घंटे बिजली दे रहे हैं। कोई लोड शेडिंग नहीं है और कोई ब्लैकआउट नहीं है। मैं याद करना चाहूंगा कि 2014 में जब दिल्ली गर्मी की चपेट में थी, तब बिजली की अधिकतम मांग 5925 मेगावाट तक पहुंच गई थी। उस समय, छह से आठ घंटे लंबे ब्लैकआउट थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+