AAP मंत्री आतिशी का दावा- दिल्‍ली में भाजपा लगवाना चाहती है राष्‍ट्रपति शासन, साथ दी ये चुनौती

Arvind Kejriwal arreste: कथित शराब नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल न्‍यायिक हिरासत में हैं। तिहाड़ जेल में बंद अरविंद केजरीवाल ने मुख्‍यमंत्री पद से इस्‍तीफा नहीं दिया है।

आम आदमी पार्टी के विधायकों और मंत्रियों ने गिरफ्तारी के पहले दिन से ही ऐलान कर‍ दिया था कि केजरीवाल जेल से ही सरकार चलाएगे। वहीं दिल्‍ली सरकार की मंत्री आतिशी ने भाजपा पर एक बार फिर बड़ा आरोप लगाया है।आतिशी ने कहा केजरीवाल को फर्जी मामले में गिरफ्तार किया गया है।

atishi

दिल्‍ली सरकार की मंत्री और आम आदमी पार्टी की वरिष्‍ठ नेता आतिशी ने आरोप लगाया है कि भाजपा दिल्‍ली में राष्‍ट्रपति शासन लगवाना चाहती है। उन्‍होंने कहा दिल्‍ली में राष्‍ट्रपति शासन लगाना गैरकानूनी होगा।

आतिशी ने कहा दिल्ली सरकार के अधिकारियों ने बैठक में शामिल होना बंद कर दिया है। जिससे पता चलता है कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की सरकार को गिराने और राष्ट्रपति शासन लागू करने की साजिश रची जा रही है।

इसके साथ ही आतिशी ने चेतावनी देते हुए कहा "मैं बीजेपी को चेतावनी देती हूं कि दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाना गैरकानूनी, असंवैधानिक और दिल्ली के लोगों के जनादेश के खिलाफ होगा। दिल्ली के लोगों ने अरविंद केजरीवाल और आम आदमी को स्पष्ट जनादेश दिया है।"

आतिशी ने कहा भाजपा को ये पता है कि वो चा चाहे जितना भी जोर लगा लगा लें दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल को किसी कीमत पर वो हरा नहीं सकते हैं।

आतिशी ने दावा किया कि दिल्‍ली की जनता अरविंद केजरीवाल से प्‍यार करती है, अरविंद केजरीवाल को उनकी नीतियों और उनकी योजनाओं के कारण पसंद करते हैं। दिल्ली के लोग भाजपा की हरसंभव कोशिश के बाद आप को ही वोट देते हैं।

आतिशी ने दावाा किया कि भाजपा दिल्ली में चुनाव जीतने वाले नहीं है, इसलिए ये साजिश कर रहे हैं कि दिल्ली की चुनी हुई अरविंद केजरीवाल की सरकार को गिराया जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+