Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

संजय सिंह की गिरफ्तारी पर बोलीं आप प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़, इनके पास कोई सबूत नहीं

संजय सिंह के खिलाफ ईडी की कार्रवाई पर आम आदमी पार्टी की प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि 15 महीने से ये लोग छापेमारी कर रहे हैं लेकिन इन्हें आजतक कुछ नहीं मिला है।

संजय सिंह के खिलाफ बदले की कार्रवाई की गई है जोकि अच्छी बात नहीं है। प्रियंका सिंह ने कहा कि इनका केस इतना कमजोर है, सिर्फ नाम आ रहा है बार-बार। संजय सिंह के खिलाफ कोई सबूत नहीं है, 15 महीने से कुछ भी इन्हें मिला नहीं है।

Sanjay singh

यह सिर्फ बदले की राजनीतिक है। जब आप ईमानदार होते हैं तो आपको किसी भी चीज का डर नहीं होता है। संजय सिंह मुखर आवाज है, संसद से लेकर सड़क तक वह जनता के मुद्दों को उठाते हैं। वह और मुखरता से बार-बार मोदी सरकार के घोटालों के खिलाफ खुलकर बोलेंगे।

अगर करप्ट हो तो आम आदमी पार्टी आपको ख़ुद ही निकाल देगी। अगर ईमानदार हो तो भाजपा जेल भेज देगी। ये जानते हुए भी डटे हुए हैं आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता। ऐसे कार्यकर्ताओं को हाफ पैंट वाले डरा सकते हैं क्या?

इसके साथ ही प्रियंका कक्कड़ ने संजय सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिसमे संजय सिंह कह रहे हैं कि आपको किसी से डरने की जरूरत नहीं है। एक बात याद रखना, मैं संसद में इनके खिलाफ लड़ रहा हूं, सड़क पर इनके खिलाफ लड़ रहा हूं। कई बार लोग परेशान रहते हैं, डरते हैं, संजय सिंह आपको ये लोग जेल में डाल देंगे।

मैं कहना चाहता हूं कि जेल में डाल दें या फांसी पर चढ़ा दें डरना नहीं। लड़ते रहना, मरना मंजूर है लेकिन डरना नहीं। मैंने भाजपाइयों से कहा कि 94 साल तक हाफ पैंट पहनते रहे थे तुम लोग, अब जाकर फुल पैंट पहनना सीखा है तुमने। जो बच्चे 94 साल तक हाफ पैंट पहनकर घूमते थे, उनसे आम आदमी पार्टी डरने वाली नहीं है। ये लोग घोटाले कर रहे हैं, बेईमानी कर रहे हैं, आज सारी समस्याओं की जड़ में ये लोग हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+