'ये देश तुम्हारी तानाशाही का जवाब जरूर देगा', दानिश अली से मुलाकात के बाद बोले संजय सिंह
Sanjay Singh: बीएसपी सांसद दानिश अली पर गुरुवार को बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी ने आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। जिसके बाद से दानिश अली चर्चाओं में आ गए। बिधूड़ी की टिप्पणी के बाद आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने शुक्रवार को दानिश अली से उनके दिल्ली आवास पर मुलाकात की।
बता दें कि दानिश अली उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से बीएसपी के सांसद है। गुरुवार को लोकसभा की कार्रवाई के दौरान बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी ने दानिश अली पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। भाषा ऐसी थी कि ना तो हम आपको सुना सकते हैं औऱ ना ही शब्दों में बता सकते हैं।

लेकिन, बिधूरी के बयान के बाद विपक्षी दलों को बीजेपी पर हमले का मौका मिल गया है। इसी क्रम में शुक्रवार को दानिश अली से आप नेता संजय सिंह ने मुलाकात की। इस मुलाकात का संजय सिंह ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडस से फोटो ट्वीट भी किया है।
फोटो शेयर करने के साथ ही संजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) की जमकर आलोचना भी की। संजय सिंह ने लिखा,
लोकसभा के साथी सांसद दानशि अली से उनके आवास पर मुलाकात की। भाजपाईयों तुम दानिश अली के गुनहगार हो बिधुड़ी की अपमानजनक भाषा ने एक जिंदादिल भावुक इंसान को रोने पर मजबूर किया है। ये देश तुम्हारी तानाशाही का जवाब जरूर देगा।
आपको बता दें कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी बीएसपी सांसद दानिश अली से उनके दिल्ली आवास पर मुलाकात की थी। मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा, नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान।
तो वहीं, दानिश अली ने राहुल गांधी के ट्वीट को री-ट्वीट करते हुए लिखा, 'आप अचानक आ गये, मेरा हौसला बढ़ा गये!
नफरत हारेगी, मुहब्बत जीतेगी।' इतना ही दानिश अली ने आगे लिखा, वह मेरा मनोबल ऊंचा रखने और अपना समर्थन देने के लिए यहां आए। उन्होंने कहा कि मैं अकेला नहीं हूं और जो भी लोग लोकतंत्र के साथ खड़े हैं, वे मेरे साथ खड़े हैं।












Click it and Unblock the Notifications