'यूं ही हंसते-मुस्कुरते रहो', संजय सिंह ने राघव-परिणीति चोपड़ा को दी शादी की ढेरों मुबारकबाद
Sanjay Singh News: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को 24 सितंबर को शादी के पवित्र बंधन में बंध गए। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की सारी रस्में राजस्थान के उदयपुर में पूरी हुई। लीला पैलेस में दोनों ने सात फेरे लिए और दूल्हन परिणीति अपने दूल्हे राघव के साथ विंटेज कार में विदा हो गई।
शादी की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार कर रहे फैंस की खुशी के लिए परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर की है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर की गई इन तस्वीरों पर कपल को लोग शादी की बधाई दे रहे हैं।

वहीं, अब आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भी परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को शादी की ढेरों मुबारकबाद दी है। संजय सिंह ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल से राघव और परिणीति चोपड़ा की एक तस्वीर ट्वीट की है।
तस्वीर ट्वीट करते हुए आप नेता और सांसद संजय सिंह ने लिखा,
यूं ही हंसते-मुस्कुराते रहो।
हर हाल में खुशहाल रहो।
राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा को शादी की ढेरों मुबारकबाद।
आपको बता दें कि राघव चड्ढा ने अपनी शादी की कुछ तस्वीरों को अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंटस पर भी शेयर किया हैं। इन तस्वीरों को री-ट्वीट करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कपल को शादी की बधाई दी है।
सीएम अरविंद केजरीवाल ने लिखा, 'ईश्वर आप दोनों को सुखी वैवाहिक जीवन प्रदान करें।' बता दें कि, राघव-परिणीति ने अपनी शादी की जो तस्वीरें शेयर की है उसमें वह बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। परिणीति चोपड़ा ने अपनी शादी में मनीष मल्होत्रा के बेज रंग के लहंगा कैरी किया था, जिसमें बेहद खूबसूरत लग रही हैं। अपने ब्राइडल लुक को कंप्लीट करने के लिए एक्ट्रेस ने पेस्टल डायमंड जेवैलरी कैरी की थी।
इसके साथ राघव चड्ढा ने व्हाइट कलर की व्हाइट शेरवानी पहनी थी। राघव और परिणीति की शादी की सारी रस्में उदयपुर में पूरी हुई। लीला पैलेस में दोनों ने सात फेरे लिए और दूल्हन विंटेज कार में विदा हुई। राघव-परिणीति की शादी में कई वीआईपी मेहमानों ने शिरकत की। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान भी शादी में शरीक हुए।












Click it and Unblock the Notifications