Arvind Kejriwal: आप नेता बोले- दिल्ली में ऑपरेशन लोटस पहले भी असफल रहा और आगे भी होगा
दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ईडी द्वारा की गई गिरफ्तारी के बाद से ही भाजपा उनके इस्तीफे की मांग कर रही है। वहीं सोमवार को आम आदमी पार्टी के विधायक ने दावा किया कि भाजपा ऑपरेशन लोटस के तहत आप विधायकों को 25-25 करोड़ रुपये और मंत्री पद का ऑफर दे रही है। इसके अलावा भाजपा खुलकर दिल्ली में जल्द राष्ट्रपति शासन लगाने की धमकी दे रही है।

भाजपा के इस ऑफर और दावे पर आम आदमी पार्टी के नेता दिलीप पाण्डेय ने प्रेस कान्फ्रेंस कर जवाब दिया है। उन्होंने कहा भाजपा ने सोचा था कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करवाकर सोच रहे थे कि आम आदमी पार्टी को खत्म कर देंगे तो ऐसा कभी होने वाला नहीं है।
इसके साथ आप नेता नेता ने कहा पहले भी भाजपा ने दिल्ली में ऑपरेशन लोटस चलाया और असफल रही और अब फिर असफल होगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने की धमकियां औंधे मुंह गिरेंगी।
दिल्ली में Operation Lotus पहले भी असफल हुआ,
अब फिर हुआ,
आगे भी होगा।President Rule लगाने की धमकियां, औंधे मुंह गिरेंगी।
— @DilipKPandey pic.twitter.com/wlDOs7QCch
— AAP (@AamAadmiParty) April 1, 2024












Click it and Unblock the Notifications